Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअपराधजीवन शैलीटॉप न्यूज़बिहारब्रेकिंग न्यूज़राष्ट्रीयस्वास्थ्य

डॉक्टर ने खुद को मारी गोली, मौके पर ही मौत

बुधवार की सुबह शहर के लहेरियासराय थानाक्षेत्र के अंतर्गत मदारपुर मुहल्ले में एक हृदयविदारक घटना सामने आयी है। मूल रूप से समस्तीपुर जिले के पूसा थाना क्षेत्र के महमूदा निवासी भुवनेश्वर प्रसाद सिंह के पुत्र डॉ0 राजेश कुमार सिंह उर्फ बबलू सिंह ने अपने मदारपुर स्थित आवास में खुद को निजी पिस्टल से गोली मार ली। उनकी मौत मौके पर ही हो गयी। वे पेशे आयुर्वेदिक डॉक्टर थे, साथ ही प्रॉपर्टी डीलर का कार्य भी करते थे।

घटना के बारे में जानकारी देते हुए उनके पुत्र सत्यम ने बताया कि उनके पिता बिजनेस में लॉस के कारण डिप्रेशन के शिकार थे। उन्होंने पहले भी सुसाइडल अटैम्प किया था। परंतु एकसाल से इलाज के बाद फिलहाल सामान्य हो गए थे। दवा भी बंद कर दी गयी थी। परंतु इधर सत्यम की बहन की शादी तय हो रही थी, जिसमे पैसे के इंतजाम को लेकर परेशान थे। 22 को इस संबंध में नेपाल जाने वाले थे। बीती रात तक अच्छे से बात किये। सुबह सबलोग काम मे लगे थे। तभी गोली की आवाज आयी।सबने देखा कि उन्होंने सर में गोली मार ली थी।

 

सत्यम ने बताया कि उनके तनाव को देखते हुए उनकी मम्मी ने पिस्टल को लॉकर में रख दिया था। पर आज उन्होंने उसे चेक करने केलिए मांगा तो निकाल कर दिया गया।


मौके पर पहुँचे थाना की पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम केलिए भेज दिया। थाना से आये पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि शव के साथ उनका निजी पिस्टल एवं 16 गोली के साथ एक खोखा भी जब्त किया गया है। खोखा पिस्टल में ही लगा था।

Related posts

गिरिराज सिंह ने हिंदुत्व धर्म बचाने के लिए हाथ जोड़कर लगाए गुहार,एक शख्स को दफनाने से रोक दाह संस्कार के लिए की प्रार्थना…

Bihar Now

नालंदा में पोलिंग एजेंट की हत्या, इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी के समर्थकों पर लगा आरोप…

Bihar Now

सहरसा में आज से पूर्ण लॉकडाउन लागू…प्रशासन चौकस…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो