Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिजनेसबिहारबॉलीवुडब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

कॉलेज गई “मोनिका”, कहाँ हुई लापता !.. 5 दिन बाद भी कोई सुराग नहीं, अभी तक प्रशासन के हाथ खाली, सस्पेंस ने उठाए सवाल ?…

दरभंगा स्थित ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के सीएम कॉलेज से 27 जून को एक छात्रा लापता हो गई। मोनिका नाम की यह छात्रा पीजी सेकेंड सेमेस्टर की पढ़ाई कर रही है।

सीसीटीवी फुटेज में वह कॉलेज परिसर में आती हुई दिखाई दे रही है, लेकिन बाहर जाते हुए नहीं। परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। घटना के तीन दिन बाद भी पुलिस को कोई सुराग नहीं मिला है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मोनिका के पिता पवन कुमार शर्मा ने नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि 27 जून को उनकी बेटी समस्तीपुर से सुबह 7 बजे ट्रेन पकड़कर दरभंगा के सीएम कॉलेज के लिए निकली थी। दरभंगा में करीब 9 बजे पहुंचने के बाद उसने फोन करके बताया कि वह राजकुमारगंज में है। उसके बाद उसका मोबाइल फोन बंद हो गया। बेटी से बात नहीं होने और मोबाइल बंद आने पर पवन कुमार शर्मा कॉलेज गए। उन्होंने वहां जाकर खोजबीन की, लेकिन मोनिका का पता नहीं चला।

कॉलेज के सीसीटीवी फुटेज देखने पर पता चला कि वह कॉलेज में आती हुई तो दिख रही है, लेकिन छुट्टी के बाद बाहर जाते हुए नहीं। थक हारकर पवन कुमार शर्मा ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने पुलिस से अपनी बेटी को ढूंढने की गुहार लगाई है। पवन कुमार शर्मा ने बताया कि उनकी बेटी चार दिनों से लापता है। पुलिस भी अभी तक कोई कार्रवाई करती हुई नजर नहीं आ रही है।

पुलिस का कहना है कि वे मामले की गंभीरता से जांच कर रहे हैं। वे कॉलेज के सीसीटीवी फुटेज को दोबारा खंगाल रहे हैं. साथ ही, मोनिका के दोस्तों और रिश्तेदारों से भी पूछताछ कर रहे हैं..

।नगर थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि शिकायत दर्ज कर ली गई है। छात्रा के मोबाइल कॉल डिटेल्स निकालकर जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि जल्द ही छात्रा को बरामद कर लिया जाएगा।

Related posts

Bihar Now

Big Breaking : कोरोना से JDU नेता की मौत, NMCH में 10 दिनों से चल रहा था इलाज…

Bihar Now

दरभंगा के तमाम आंगनबाड़ी केंद्रों पर गर्भवती महिलाओं की हुई गोदभराई की रस्म…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो