Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यबिहारस्वास्थ्य

डॉक्टर प्रभात कुमार के निधन पर चिकित्सा जगत में शोक की लहर, बिहार इंडस्ट्रीज़ एसोसिएशन भी व्यक्त की शोक संवेदना..

बिहार सहित पूरे देश में कोरोना का कहर जारी है.. बिहार के कई डाक्टर्स अभी तक कोरोना की चपेट में आकर जिंदगी की जंग हार गए हैं.. पटना सहित पूरे बिहार के प्रख्यात डॉक्टर प्रभात कुमार भी मंगलवार को कोरोना से जंग हार गए..

उनका निधन हैदराबाद के एक निजी अस्पताल में हुआ.. उनकी मौत की खबर आग की तरह फैल गई.. इसके बाद बिहार सहित देश के चिकित्सा जगत में शोक की लहर दौड़ गई..

वहीं बिहार इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के सदस्य मनीष तिवारी ने डॉक्टर प्रभात कुमार की मौत पर दुख जाहिर की.. उन्होंने कहा कि राज्य के प्रख्यात हृदय चिकित्सक एवं मेडिका हार्ट इंस्टीट्यूट,पटना के वाईस प्रेसिडेंट डॉ. प्रभात कुमार जी का निधन की खबर अत्यंत दुखदायी है उनका जाना मेरी व्यक्तिगत क्षति है।

ईश्वर उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान देंडॉक्टर प्रभात जी के निधन का समाचार समस्त उनके चाहने वालो को शोकाकुल कर गया बिहार ही नही देश की भी अपूरणीय क्षति हुई है विनम्र श्रद्धांजलि सादर नमन एवं उनके परिजनों को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करे…

Related posts

“हिन्दू धर्म ही सनातन धर्म है, नहीं मानने वाले अपना लें इस्लाम धर्म”… गिरिराज सिंह का बड़ा हमला …

Bihar Now

नीतीश कैबिनेट की बैठक खत्म, कई एजेंडों पर लगी मुहर…

Bihar Now

नवादा में अतिक्रमणकारियों पर चला पुलिस का डंडा, जब्त किए गए कई बाइक..

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो