Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यअपराधजीवन शैलीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिहारराष्ट्रीय

तेजप्रताप यादव का नाम सुनते ही आग बबूला हो गए जगदानंद सिंह, कहा – आप लोग बहुत गलत काम कर रहे हैं, कल से घुसने नहीं देंगे…

पटना: शनिवार को राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश कार्यालय में एक बार फिर जबर्दस्त गहमागहमी दिखी. तेज प्रताप यादव अचानक पार्टी कार्यालय पहुंचे और लालू प्रसाद यादव के चेंबर में जाकर बैठ गए. इसके बाद एक लंबा दौर चला, जब यह चर्चा हुई कि वे जगदानंद सिंह से मिलने जाएंगे या जगदानंद उनसे मिलने आएंगे, लेकिन आखिरकार जगदानंद उठे और बाहर निकल गए.

तेज प्रताप यादव इस बात के इंतजार में थे कि जगदानंद सिंह उनसे मिलने आएंगे, लेकिन जगदानंद सिंह सीधे बाहर निकल गए. इस दौरान वे मीडिया कर्मियों पर भी भड़क गए और मीडिया कर्मियों को धमकी दी कि आप लोग बहुत गलत कर रहे हैं. ऐसा करेंगे तो कल से दफ्तर में घुसने नहीं देंगे.

इससे पहले आरजेडी के विधान पार्षद सुनील सिंह भी पार्टी दफ्तर पहुंचे और तेज प्रताप यादव को लेकर अलग कमरे में चले गए. वे इस बात की कोशिश में थे कि दोनों की मुलाकात हो जाए और मामला शांत हो जाए, लेकिन इस बीच जगदानंद सिंह तेजी से अपने चेंबर से बाहर निकले और दफ्तर के बाहर निकलते हुए कार में बैठकर घर की ओर रवाना हो गए.

Related posts

पॉलिथीन में पैक कर दी लाश… बिहार के बेगूसराय में 2 भाइयों इतनी बेरहमी से हत्या कि कांप गई रूह

Bihar Now

पहलगाम आतंकी हमले का बिहार कनेक्शन !… पाकिस्तान को ‘Thank You’ कहने वाला दरभंगा का नौशाद काशमी गिरफ्तार …

Bihar Now

विवाहिता से प्रेम करने पर एक मनचले की हुई जमकर पिटाई, वीडियो वायरल

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो