Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़रमतोराजनीतिराष्ट्रीय

तेजस्वी यादव का बड़ा दावा, बिहार से चौंकाने वाला देंगे रिजल्ट… मोदी के परिवार पर तेजस्वी का तंज !…

पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने जन विश्वास रैली की सफलता को लेकर बिहार के लोगों का धन्यवाद दिया है। इस दौरान तेजस्वी ने लोकसभा चुनाव को लेकर बड़ा दावा किया… तेजस्वी ने कहा है कि आगामी लोकसभा चुनाव में इंडी गठबंधन बिहार से चौंकाने वाला रिजल्ट देगा…

तेजस्वी ने कहा कि जन विश्वास रैली के दौरान बिहार के लोगों ने भरपूर प्यार, विश्वास और ताकत दिया, इसके लिए पूरे बिहार के लोगों को धन्यवाद देते हैं…

केवल 10 दिनों के अंदर हम लोगों ने जन विश्वास रैली किया। खराब मौसम के बावजूद भी लाखों की तादात में लोग जुटे और एक ऐतिहासिक रैली का सफल आयोजन किया गया…

आने वाले चुनाव को देखते हुए बिहार की धरती ने रैली के माध्यम से पूरे देश में संदेश दिया कि हमारा इंडी गठबंधन मजबूत है और आने वाले समय में हमलोग बिहार से चौंकाने वाला रिजल्ट देंगे…

उन्होंने कहा कि रैली को लेकर जिस तरह का उत्साह लोगों में था वो देखने लायक था। बारिश के बावजूद सुबह से लेकर शाम तक लोग डटे रहे। जितने लोग गांधी मैदान में थे उससे अधिक पटना की सड़कों पर थे।आने वाला जो चुनाव होगा, हम लोगों ने जो लकीर खींची है…

मात्र 17 महीनों में हमलोगों ने पांच लाख लोगों को नौकरी दी, आरक्षण की सीमा बढ़ाई गई, नियोजित शिक्षकों को राज्यकर्मी का दर्जा देने का निर्णय लिया, संविदाकर्मियों का मानदेय बढ़ाने का निर्णय हमारी सरकार ने लिया। 17 महीने में वो कर दिखाया जो 17 साल की सरकार नहीं कर सकी…

वहीं तेजस्वी यादव ने मोदी के परिवार कैंपेन पर शायराना अंदाज में तंज कसा है … उन्होंने कहा है कि

” 80 करोड़ गरीबी से करते हाहाकार,

100 करोड़ बेरोजगार, 

120 करोड़ महंगाई से लाचार, 

दुखी सब परिवार, फिर भी कहते हैं उनका(मोदी) परिवार !…

Related posts

Bihar Now

लालू प्रसाद यादव, दोस्त शिवानंद तिवारी के साथ घूमने निकले मरीन ड्राइव, लोगों में दिखा जबरदस्त क्रेज ….

Bihar Now

जानकारी से ही होगा कोरोना वायरस से बचाव संभव …

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो