Bihar Now
ब्रेकिंग न्यूज़
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

लालू प्रसाद यादव, दोस्त शिवानंद तिवारी के साथ घूमने निकले मरीन ड्राइव, लोगों में दिखा जबरदस्त क्रेज ….

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर खूब आउटिंग की। इस दौरान उनके दोस्त शिवानंद तिवारी भी नज़र आए। दोनों नेता एक रथ पर सवार होकर पटना के हॉटस्पॉट मरीन ड्राइव पहुंचे और गंगा की तेज़ लहरों को निहारते हुए कुल्फी का लुत्फ उठाया।

मरीन ड्राइव पर घूमते हुए लालू प्रसाद एकबार फिर पुराने अंदाज में दिखे। उनके चेहरे के हावभाव को देखकर लग रहा था कि वे अब धीरे-धीरे फिट होते जा रहे हैं। किडनी ट्रांसप्लांट के बाद अब वे पटना में अधिक वक्त गुजार रहे हैं।

स्वतंत्रता दिवस पर लालू प्रसाद अपने पुराने मित्र शिवानंद तिवारी के साथ घूमते दिखे। शाम में दोनों दोस्त रथ पर सवार होकर पटना के मरीन ड्राइव पहुंचे और वहां का नजारा देखा। साथ ही मौला लाल यादव की कुल्फी का लुत्फ भी उठाया..

पटना के मरीन ड्राइव पर घूमते हुए लालू प्रसाद ने अपने बेटे तेजस्वी यादव के विभाग की समीक्षा की और कामकाज को लेकर जानकारी हासिल की। उन्होंने यह जाना कि तेजस्वी यादव द्वारा गंगा पथ पर दूसरे फेज के कामकाज की क्या स्थिति है? मरीन ड्राइव को और बेहतर बनाने की क्या योजना है।

लालू प्रसाद के इस अंदाज को देखकर लोग भी हैरान रह गये। पटना के मरीन ड्राइव पर उनके दीदार के लिए समर्थकों का जमावड़ा लग गया। हर कोई उनकी फोटो लेने के लिए आतुर दिखा। रथ के आसपास लगी भी देखकर ये अंदाजा लगाया जा सकता है कि लालू द की लोकप्रियता बरकरार है।

पटना के मरीन ड्राइव पर आउटिंग का मजा लेते हुए लालू प्रसाद के चेहरे पर गजब की रौनक दिख रही थी। वे क्रीम कलर की टी-शर्ट और पैंट में थे। वहीं, उनके दोस्त शिवानंद तिवारी हाफ बांह वाले कुर्ते और पायजामे में दिखे।

Related posts

भागलपुर में पुलिस के द्वारा धड़ल्ले से चल रहा है अवैध उगाही का खेल, शहर में बढ़ रहा अपराध का ग्राफ !…

Bihar Now

नवरात्रि के पावन अवसर पर अरविंद अकेला कल्लू का गाना ‘प्यारा सजा है तेरा द्वार भवानी’ हुआ रिलीज…

Bihar Now

विषाक्त भोजन खाने से एक ही परिवार के तीन बच्चों की मौत..

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो