Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीबिहारब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्ररमतोराजनीतिराष्ट्रीय

तेजस्वी यादव के खुद को CM उम्मीदवार बताने पर चिराग पासवान की पार्टी का बड़ा बयान, कहा- ‘बहुत हिम्मत…’

RJD नेता तेजस्वी यादव और LJPR सांसद अरुण भारती

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के नेता तेजस्वी यादव ने पटना में आयोजित मुसहर-भुइयां महारैली में खुद को मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार बताया. इसको लेकर लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) से सांसद अरुण भारती की प्रतिक्रिया आई है. एएनआई से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि अगर तेजस्वी यादव बिना गठबंधन की सहमति के खुद को मुख्यमंत्री का उम्मीदवार बता रहे हैं तो मैं मानता हूं कि उनके पास विशेष अधिकार है और ये उनका विशेष अधिकार तब से है, जब से बिहार में आरजेडी की सरकार आई.

उन्होंने कहा कि चाहे जंगलराज कांड हो, चाहे भ्रष्टाचार का हो, इसके बावजूद भी वो आगे बढ़कर कह रहे हैं कि वे मुख्यमंत्री के उम्मीदवार हैं तो इसके लिए बहुत हिम्मत चाहिए. क्या उनके सारे सहयोगी दल कांग्रेस, माले, CPI और CPI-M मानते हैं कि उन्हें मुख्यमंत्री का उम्मीदवार होना चाहिए और वो किस वजह से ऐसा कह रहे हैं? क्या बिहार के युवाओं में किसी को नेता मानने का जो जुनून होना चाहिए, क्या उन्हें तेजस्वी यादव में वो चेहरा दिखता है? मैं सिर्फ बिहार की बात नहीं कर रहा हूं, अगर कोई देश के युवाओं का प्रतिनिधित्व कर रहा है तो वो चिराग पासवान हैं.

बता दें कि RJD नेता तेजस्वी यादव ने मुसहर-भुइयां महारैली में खुद को साफतौर पर सीएम उम्मीदवार बता दिया. उन्होंने कहा कि जब आरजेडी की सरकार बनेगी और जिस दिन सीएम बनेगा. तेजस्वी यादव आपको बसाने का काम करेगा, रोजगार देने का मांग करेगा. तेजस्वी यादव ने कहा कि नीतीश कुमार हमारे अभिवावक हैं उनको देखकर चिंता होती है.

उन्होंने कहा था कि बीजेपी ने उनको हाईजैक कर लिया है. नरेंद्र मोदी 11 साल से प्रधानमंत्री हैं. अभी चुनाव में कूद-कूदकर लोग आएंगे. पीएम मोदी ने गरीबी और पलायन में नंबर-1 बना दिया. सब गुजरात को दे दिया है. शराबबंदी कानून का शोषण हो रहा है.

Related posts

पशुओं के साथ हो रहे क्रूरता को रोकने एवं जागरूकता के लिए समाहरणालय में हुई बैठक

Bihar Now

हादसा या हत्या ?…सस्पेंस बरकरार…शव के गांव पहुंचते ही नहीं थम रहे आंसुओं की सैलाब, फफक-फफक रोते रहे लोग !

Bihar Now

Online Gambling Websites Au

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो