Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यअपराधटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजनरमतोराजनीतिराष्ट्रीय

तेजस्वी यादव ने अपने सरकारी आवास को कोविड केयर सेंटर में किया तब्दील… नीतीश सरकार से उपयोग करने की अपील…

बिहार में कोरोना काल में सरकार और विपक्ष के बीच कई मुद्दों पर वार पलटवार जारी है.. इस सबके बीच नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मास्टर स्ट्रोक खेला है.. फेसबुक लाइव में दो दिनों पहले कहे गए वायदों को तेजस्वी यादव ने पूरा करके सरकार को संकट में डाल दिया है.. तेजस्वी यादव ने अपने सरकारी आवास को कोविड सेंटर में कंन्वर्ट कर नीतीश सरकार को उपयोग करने की अपील की है..

तेजस्वी यादव अपने निजी कोष से 1, पोलो रोड स्थित सरकारी आवास पर तमाम आवश्यक मेडिकल उपकरणों तथा खाने-पीने की नि:शुल्क सुविधाओं से सुसज्जित राजद कोविड केयर की स्थापना कर दी है। साथ ही राज्य सरकार से अनुरोध किया है कि वह इस कोविड सेंटर का प्रयोग कोविड मरीजों के इलाज के लिए कर सकते हैं।

पिछले कुछ दिनों से सत्ता में बैठे एनडीए नेता लगातार तेजस्वी यादव पर सवाल उठा रहे थे कि वह इस महामारी में घर से बाहर नहीं निकल रहे हैं। जिसका जबाव उन्होंने दो दिन पहले फेसबुक लाइव के दौरान दिया था। इस दौरान उन्होंने कहा कि उनके तमाम विधायक, कार्यकर्ता लगातार लोगों की सहायता कर रहे हैं, उन्हें दवा और खाना मुहैया करा रहे हैं। इस दौरान तेजस्वी यादव ने अपने सरकारी आवास को भी कोरोना मरीजों के लिए कोविंड सेंटर बनाने की बात कही थी। जिसे उन्होंने पूरा कर दिया है। उनके सरकारी आवास पर सुसज्जित कोविड केयर सेंटर स्थापित किया गया है।

तेजस्वी यादव ने एक दिन पहल ही सीएम नीतीश कुमार को दो पन्नों का लेटर लिखा था, जिसमें उन्होंने सीएम की तबीयत पूछने के साथ नेता प्रतिपक्ष होने के नाते बिहार के अस्पतालों में की जा रही व्यवस्था का जायजा लेने के लिए अनुमति देने की मांग की थी। साथ ही सरकार से यह अनुरोध किया था कि इन दौरों के दौरान लोगों की अधिक भीड़ न जुटे, इसका भी प्रबंध किया जाए।

तेजस्वी यादव ने अपने निजी कोष से 1, पोलो रोड स्थित सरकारी आवास पर तमाम आवश्यक मेडिकल उपकरणों तथा खाने-पीने की नि:शुल्क सुविधाओं से सुसज्जित राजद कोविड केयर की स्थापना कर नियमानुसार इसे सरकार द्वारा अपनाने का अनुरोध और सौंपने का निर्णय किया है।

Related posts

Big Breaking : गुप्तेश्वर पांडे DGP पद से लिया वीआरएस, NDA से लड़ेंगे विधानसभा चुनाव‌ !…

Bihar Now

पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, हथियारों के जखीरे के साथ एक कुख्यात गिरफ्तार…

Bihar Now

हेडलाइन मैनेजमेंट छोड़िए मुख्यमंत्री जी,कोरोना मैनेजमेंट कीजिए – तेजस्वी यादव…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो