Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफ़ैशनफोटो-गैलरीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजनराजनीतिराष्ट्रीय

दरभंगा DM त्यागराजन के निर्देश पर एक्शन मोड में जिला प्रशासन, चंद घंटों में हो गई DMCH के मेडिसिन विभाग की जलनिकासी…

दरभंगा, :- जिलाधिकारी डॉ त्यागराजन एसएम के आदेश के आलोक में दरभंगा नगर निगम द्वारा कई मोटर पम्प लगाकर लगातार जल निकासी करते हुए डीएमसीएच के मेडिसिन वार्ड से पूरी तरह जल की निकासी कर दी गई ।

बता दें कि यास तूफान का असर पूरे बिहार सहित दरभंगा में खासा दिखा.. लगातार हो रही बारिश से पूरा दरभंगा शहर जलमग्न हो गया.. डीएमसीएच के कई विभागों में पानी घुस गया.. पूरा अस्पताल में झील का नजारा हो गया.. इसके बाद दरभंगा डीएम ने तमाम संबंधित अधिकारी के साथ इस सिलसिले में बैठक कर जलनिकासी का निर्देश दिया..

डीएम ने संबंधित अधिकारी को 6 घंटे के अंदर पूरे शहर में जलनिकासी करवाने का निर्देश दिया.जिसमें डीएम त्यागराजन ने सबसे पहले डीएमसीएच के मेडिसिन विभाग से जलनिकासी की बातें कही..

डीएम के आदेश मिलते ही तमाम गठित टीम आनन फानन में चंद घंटो में ही डीएमसीएच के मेडिसिन विभाग से जलनिकासी करवा दिया है.. और शहर के विभिन्न हिस्सों में जलनिकासी की जा रही है…

राजू सिंह, बिहार नाउ, दरभंगा

Related posts

दरभंगा में एक बच्चे का शव मिलने से सनसनी, बुधवार से घर से लापता था बच्चा, हत्या कर शव फेंकने का परिजनों ने लगाया आरोप…

Bihar Now

खदेड़ते आक्रोशित दूकानदार, भागती दरभंगा पुलिस !… बेवजह दूकानदार की पिटाई का पुलिस पर आरोप…पुलिस के खिलाफ हल्ला बोल !…

Bihar Now

जिला प्रशासन की लोगों से अपील, भयभीत नहीं सिर्फ सजग रहें, करें प्रशासन को सहयोग…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो