Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़फोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

दरभंगा कोर्ट में क्रिमिनल लॉयर गिरफ्तार, अन्य केस की सुनवाई के दौरान हुई गिरफ्तारी, 32 साल पहले के मर्डर केस का है मामला…

दरभंगा: बिहार के दरभंगा व्यवहार न्यायालय में शुक्रवार को उस समय अजीब स्थिति हो गई. जब एडीजे-3 सुमन कुमार दिवाकर के आदेश पर वरिष्ठ वकील को ही पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. नामी क्रिमिनल लॉयर अम्बर इमाम हाशमी को पुराने हत्या के मामले में कोर्ट से ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया.यह मामला 32 साल पुराने ट्रिपल मर्डर से जुड़ा है जिसमें हाशमी समेत उनके दो भाइयों पर गंभीर आरोप हैं.

दरअसल, वकील अम्बर इमाम हाशमी ने आज कोर्ट में उपस्थित होने से बचने के लिए फॉर्म 117 भरकर बताया था कि वे जिले से बाहर हैं. लेकिन कुछ ही देर बाद वे उसी एडीजे तृतीय सुमन कुमार दिवाकर की अदालत में एक अन्य केस की बहस करने पहुंच गए. एडीजे ने कहा कि आप तो काफी व्यस्त हैं. आप तो अवकाश पर थे, फिर यहां कैसे? इसके बाद कोर्ट ने उन्हें तत्काल न्यायिक हिरासत में लेकर गिरफ्तार करने का आदेश दिया.

अम्बर इमाम हाशमी की गिरफ्तारी से दरभंगा कोर्ट में वकीलों में जबरदस्त आक्रोश देखने को मिला. अधिवक्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया और कहा कि जब तक हाशमी को बिना शर्त रिहा नहीं किया जाता, वे सभी न्यायिक कार्यों से खुद को अलग रखेंगे. वकीलों ने कहा कि आज का दिन दरभंगा न्यायालय के इतिहास में काला दिन के रूप में देखा जाएगा.

राजीव रंजन ठाकुर, अधिवक्ता ने कहा कि “इस एसोसिएशन का गठन 1906 में हुआ. तब से आज तक किसी अधिवक्ता के साथ ऐसा अन्याय पूर्ण व्यवहार नहीं हुआ. यह पहली दफा जिला जज एवं थर्ड एडीजे ने ऐसा काम किया है. जब तक ससर्त हमारे दोनों अधिवक्ता की रिहाई नहीं होगी तब तक हम लोग न्यायिक कार्य से अपने आप को अलग रखेंगे.”

जानकारी के अनुसार एडीजे -3 सुमन कुमार दिवाकर ही कुछ दिन पूर्व अलीनगर से भाजपा विधायक मिश्रीलाल यादव को कस्टडी में भेज कर दो वर्ष की सजा सुनाकर चर्चा में आये थे.

Related posts

तेजस्वी यादव पर‌ नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा का हमला… पूछा – इफ्तार में जाने से कितने लोगों का भला हुआ ?…मुस्लिम तुष्टीकरण के कारण सनातन सभा में जाने से परहेज ? …

Bihar Now

पूर्णिया से पप्पू यादव जीते, अधिकारिक घोषणा बाकी… बक्सर से RJD के सुधाकर सिंह फिर आगे …

Bihar Now

…और तैयारियों की जरूरत थी मौजूदा हालात को निपटने के लिए – नगर आयुक्त,पटना

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो