Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटॉप न्यूज़बिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

दरभंगा में एम्स निर्माण पर संशय बरकरार !

दरभंगा में राज्य का दूसरा एम्स अस्पताल का निर्माण हेतु प्रशासनिक कार्रवाई तेज हो गई है। इस हेतु आज भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की टीम द्वारा दरभंगा में एम्स निर्माण हेतु चयनित स्थल का निरीक्षण किया गया। तदन्तर इस टीम के द्वारा जिला पदाधिकारी एवं माननीय जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक करके विस्तार से चर्चा किया गया। केन्द्रीय टीम का स्थल निरीक्षण एवं अधिकारियों से बैठक के क्रम मेँ दरभंगा में एम्स अस्पताल निर्माण हेतु सकारात्मक रूख देखा गया।

केंद्रीय टीम द्वारा प्रस्तावित एम्स अस्पताल से जल निकासी की समुचित व्यवस्था हेतु नाला का निर्माण, रेल आॅवर ब्रिज का निर्माण आदि के संबंध में सूचना माँगी गई। इस टीम द्वारा दरभंगा एम्स अस्पताल तक फोरलेन की कनेक्टिविटी पर विशेष जोर दिया गया।
विदित हो कि डी.एम.सी.एच. परिसर में एम्स अस्पताल का निर्माण हेतु स्थल चिन्ह्ति किया गया है।
जिला पदाधिकारी, दरभंगा डाॅ. त्यागराजन एस.एम. द्वारा केन्द्रीय टीम को आश्वत किया गया कि सभी सूचनाएँ शीघ्र ही उपलब्ध करा दी जायेगी। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन दरभंगा में बहुप्रतीक्षित एम्स अस्पताल का निर्माण हेतु पूर्ण प्रयत्नशील है। एम्स निर्माण हेतु जो भी जरूरते होगी उसे पूरा करने का भरपूर प्रयास किया जायेगा।
इस बैठक में केन्द्रीय टीम के साथ डीएम दरभंगा डॉ. त्यागराजन सहित माननीय विधायक, संजय सरावगी, जीवेश मिश्रा, फराज फातमी, विधान पार्षद अर्जुन सहनी, डी.एम.सी.एस. अधीक्षक डाॅ. राज रंजन प्रसाद आदि उपस्थित थे।

राजू सिंह,बिहार नाउ, दरभंगा

Related posts

उलझती जा रही है तरुण की मौत की गुत्थियां !… हत्या या आत्महत्या ?… जांच में जुटी पुलिस…

Bihar Now

ट्रॉल हो गए बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे !… बेगूसराय सदर अस्पताल में स्वास्थ्य मंत्री के सर पर सेफ्टी किट के बदले पहना दिया शू कवर…

Bihar Now

Bihar Now