Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़फोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

दरभंगा में मुर्हरम के जुलूस के दौरान बड़ा हादसा !.. हाईटेंशन तार की चपेट में आने से 50 लोग झुलसे, एक की मौत… मौत का जिम्मेवार कौन ?..

सुभाष शर्मा, दरभंगा

दरभंगा – तारडीह प्रखंड के ककोढ़ा गांव में मुहर्रम के दौरान चौकी मिलान के वक्त बिजली की हाई टेंसशन तार के संपर्क में आने से 3 दर्जन लोग झुलसे तथा एक की हुई मौत, तीन गांव के लोग कर रहे थे ताजिया मिलान, सड़क के किनारे से गुजर रहा 11 हजार हाई वोल्टेज तार, उसी दौरान करंट की चपेट में आए सभी, मृतक की पहचान ककोढ़ा निवासी मो मिराज रूप में हुई, घायल लोगो का DMCH सहित आसपास के प्रखंड के PHC में चल रहा है इलाज, स्थानीय लोगों ने बिजली विभाग पर लगाया लापरवाही का आरोप, घटना का लाइव वीडियो भी आया सामने।

दरभंगा जिलाधिकारी कौशल कुमार ने मोबाइल पर बात करते हुए कहा ताजिया उठाने के क्रम में 11 हजार KB का तार से टच हो गया करंट,करंट लगा था इसमें 25 लोग इन्जोर्ड हुए थे, जिसमे 1 डेथ हुआ है बाँकी लोग डेंजर से बाहर हैं डिस्चार्ज हो गए हैं। इन्फॉर्मेशन स समय पर नहीं मिलने के कारण बिजली नहीं काटी गई थी।हमलोग इन्वेस्टिगेशन कर रहें हैं किस किस की लापरवाही है।उसपर कार्यवाही करेंगे।

9 लोग DMCH रेफर हुए थे जिसमें 1 डेथ हुई है बाँकी लोग सामान्य हैं बाँकी सभी 16 लोगो का लोकल पीएससी में ही इलाज चला था।

वही स्थानीय चश्मदीदों लोगो की माने तो लगभग 3 दर्जन से ज्यादा लोग घायल हुए हैं।

Related posts

पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में 5 कुख्यात गिरफ्तार…

Bihar Now

Casinos Nz

Bihar Now

Breaking : राजधानी पटना में BJP नेता की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस …

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो