Bihar Now
ब्रेकिंग न्यूज़
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

दरभंगा में मुहर्रम के जुलूस में लहराया फिलिस्तीन का झंडा, वीडियो वायरल, जांच में जुटी पुलिस…

सुभाष शर्मा, दरभंगा

दरभंगा – यूपी के औराई के बाद दरभंगा में मोहर्रम के जुलूस में फिलिस्तीन का झंडा लहराने का वीडियो वायरल हुआ है। वायरल वीडियो के संदर्भ में कहा जा रहा है कि वीडियो मुहर्रम के पहले दिन मिट्टी लाने के रस्म के दौरान निकली गई जुलूस का है।

वारयल वीडियो में युवक टीशर्ट पहनकर फिलिस्तीन का झंडा लेकर लहरा रहा है। वीडियो वारयल होने के बाद दरभंगा प्रशासन अलर्ट मोड़ में आ गया है,तथा टीम गठित कर जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार सोमवार को दरभंगा जिला मुहर्रम कमिटी के द्वारा मिट्टी लाने के लिए जुलूस निकाला गया था। उसी क्रम में क़िलाघाट स्थित जिला मोहर्रम कमिटी कार्यालय के सामने जुलूस में कुछ युवकों ने इस्लामिक झंडा के साथ फिलीस्तीन का झंडा लहराने लगे। जब मामले का वीडियो वायरल हुआ तो पुलिस हरकत में आई और मोहर्रम कमिटी के सदस्यों से पूछताछ कर रही है।

दरभंगा के वरीय पुलिस अधीक्षक जगुनाथ रेड्डी ने कहा कि मीडिया के माध्यम से वीडियो प्राप्त हुआ है। तथा इस वीडियो की जांच का जिम्मा सदर एसडीपीओ अमित कुमार को दिया गया है। वही उन्होंने कहा कि वीडियो में जुलूस के दौरान विभिन्न प्रकार का झंडा दिख रहा है। जांच के बाद दोषी के खिलाफ कानूनी कारवाई की जायेगी…

 

Related posts

गया में आग का कहर, आग में झुलसने से एक बच्चे की मौत.. गांव में कोहराम…

Bihar Now

मुख्यमंत्री ने नाव हादसे में सर्च ऑपरेशन के लिए दिए अहम निर्देश… हादसे में 4 लोग अभी भी लापता,13 निकले सुरक्षित, रेस्क्यू जारी…

Bihar Now

सहरसा की नवनिर्वाचित मुख्य पार्षद, उप मुख्य पार्षद एवं 46 वार्ड पार्षदों ने किया शपथ ग्रहण, बोलीं मेयर- जल निकासी की समस्या पर ध्यान दिया जायेगा …

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो