Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

दरभंगा में लूट के दौरान मर्डर कांड का उद्भेदन, दो आरोपी गिरफ्तार … लूटे गए आभूषण बरामद, 7 दिन बाद भी मुख्य आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर ?……

बड़ी खबर दरभंगा से सामने आ रही है जहां जिले के लक्ष्मी सागर में हुई लूट के दौरान हत्या मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है..

दरभंगा पुलिस को चंद दिनों के अंदर लूटे गए आभूषण एटीएम सहित कई अहम सुराग हाथ लगे हैं…इस मामले में पुलिस ने दो आरोपी को गिरफ्तार किया है ,जबकि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है…

जिला के सदर थाना क्षेत्र के लक्ष्मी सागर बैंकर्स कॉलोनी में 2 नवम्बर की रात हुए अवकाश प्राप्त जतिश चन्द्र मिश्र के घर भीषण डकैती सह हत्या के मामले का पुलिस ने उद्भेदन कर दिया है।

सिटी एसपी सागर कुमार ने बताया कि इस घटना में को अंजाम पड़ोसी देश नेपाल से आये अपराधियों के साथ स्थानीय अपराधियों ने लाइनर और लुटे समान खपाने में साथ दिया था। इस घटना में शामिल दो अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने गिरफ्तार राजा कुमार के पास से लुटे गए 18 ग्राम सोना सहित चांदी का एक जोड़ा पायल और मोबाइल बरामद किया है। गिरफ्तार अपराधियो में एक नाबलिग है जबकि दूसरा शहर के विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के चुनाभठी निवासी जय किशुन प्रसाद का पुत्र राजा कुमार है।

जबकि नेपाल के डकैत पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। पुलिस का दावा है कि नेपाल के पांच अपराधियों की गिरफ्तारी के बाद सब कुछ सामने आ जायेगा।

CCTV ,टेक्निकल सेल और वैज्ञानिक अनुसंधान के तहत पुलिस अपराधियों तक पहुंच पाई है। हालांकि घटना में लुटे गए रुपये सहित कई सामान को पुलिस ने अब तक बरामद नहीं किया है।

 

Related posts

बिहार में अपराधियों का हौसले बुलंद। डॉक्टर को मारी गोली, इलाज के दौरान हुई मौत। जांच में जुटी पुलिस।

Bihar Now

दरभंगा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र: मदन मोहन झा की मजबूत दावेदारी से दिलचस्प हुआ मुकाबला, भारी पड़ रहा पलड़ा !..

Bihar Now

बिहार : पुलिस कस्टडी में युवक की मौत के बाद थाने में बवाल, थानेदार सहित 3 पुलिसकर्मी सस्पेंड… हिरासत में युवक की मौत कैसे ?…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो