Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़रमतोराजनीतिराष्ट्रीय

बिहार : पुलिस कस्टडी में युवक की मौत के बाद थाने में बवाल, थानेदार सहित 3 पुलिसकर्मी सस्पेंड… हिरासत में युवक की मौत कैसे ?…

बिहार के मुजफ्फरपुर में पुलिस हिरासत में एक युवक की मौत हो गई. मृतक की पहचान शिवम के रूप में हुई है. पुलिस ने उसे बाइक चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया था.

शिवम की मौत की खबर मिलते ही परिजन और ग्रामीण थाने पर पहुंचकर हंगामा करने लगे. आक्रोशित लोगों ने कांंटी थाने में तोड़फोड़ की और पुलिस पर हत्या का आरोप लगाया है. वहीं, इस मामले में थानेदार सहित तीन पुलिकर्मी को सस्पेंड कर दिया गया है….

मृतक के परिजनों ने बताया कि पुलिस ने शिवम को दो दिन पहले बाइक चोरी के संदेह में उठाया था. उसके कई दोस्तों को भी उठाया गया था और पुलिस सभी से पूछताछ कर रही थी. परिजनों ने पुलिस पर शिवम की हत्या करने का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि शिवम को कोई बीमारी नहीं थी और वह पूरी तरह से स्वस्थ था….

घटना के बाद ग्रामीणों ने थाने पर जमकर हंगामा किया. उग्र लोगों ने थाने से सामान उठाकर बाहर फेंक दिया और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की. स्थिति को बिगड़ता देख मौके पर डीएसपी पश्चिम दल बल के साथ पहुंचे और लोगों को समझाने की कोशिश की. उन्होंने मामले की जांच का आश्वासन दिया.

पुलिस का कहना है कि शिवम ने हाजत में आत्महत्या की है. परिजनों और ग्रामीणों का कहना है कि शिवम आत्महत्या नहीं कर सकता. उन्होंने पुलिस पर शिवम की हत्या करने का आरोप लगाया है.

इस घटना के बाद कई सवाल उठ रहे हैं. पहला सवाल यह है कि पुलिस हिरासत में एक युवक की मौत कैसे हो सकती है? दूसरा सवाल यह है कि क्या पुलिस ने शिवम को प्रताड़ित किया था? तीसरा सवाल यह है कि क्या पुलिस इस मामले में लीपापोती कर रही है ?

Related posts

मुंगेर में कोर्ट का बड़ा फैसला… पोक्सो एक्ट के 4 आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा, 25-25 हजार की अर्थदंड…

Bihar Now

भागलपुर में बम ब्लास्ट को पुलिस ने नकारा, SSP ने किसी तरह का अवशेष जांच में नहीं पाए जाने की कहीं बात…

Bihar Now

सीएम आवास के कुछ ही दूरी पर स्थित जलजमाव वाले नेपाली नगर में पप्पू यादव ने करवाया सड़क निर्माण..

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो