Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधटैकनोलजीटॉप न्यूज़फोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

बिहार में JDU नेता को भून डाला, घर से चंद कदमों की दूरी पर पर मर्डर, उपमुखिया भी थे मृतक नेता…

बिहार के गया में जदयू नेता महेश मिश्रा की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना बेलागंज थाना क्षेत्र के चिरैला पंचायत की है। जदयू नेता मिश्रा इस पंचायत के उपमुखिया थे। घटना रात करीब 10 बजे उनके घर से 500 मीटर दूर की है।

जानकारी के अनुसार जिस समय घटना हुई, उस समय महेश मिश्रा किसी कार्यक्रम में शामिल होकर घर लौट रहे थे। इस दौरान अपराधियों ने घात लगाकर उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद उन्हें हाॅस्पिटल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उनको मृत घोषित कर दिया था।

घटना की जानकारी मिलने पर डीएसपी रवि प्रकाश और बेलागंज के थानाध्यक्ष अरविंद किशोर समेत पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमाॅर्टम के लिए मगध मेडिकल भेजा है।

प्रारंभिक जानकारी में सामने आया कि महेश मिश्रा का लंबे समय से गोतिया से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। इसी विवाद को लेकर बुधवार रात को आरोपियों ने उन पर हमला कर दिया। पुलिस ने परिजनों की निशानदेही के आधार पर तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया है।

Related posts

महाराष्ट्र प्रकरण पर बोले लालू, शरद‌ पवार की पार्टी को तोड़ा गया, हम नहीं टूटेंगे, BJP का होगा सफाया… नीतीश की किताब का विमोचन..

Bihar Now

Pocono Casino Nz

Bihar Now

गंगा स्नान करने के दौरान डूबने से एक युवक की मौत, इलाके में मातम सा माहौल…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो