Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

दरभंगा में सीएसपी संचालक से 5 लाख की लूट, अपराधी फरार… ग्रामीणों ने दो बदमाशों को पिस्टल के साथ पकड़ा…

बिहार के दरभंगा जिले के बिशनपुर थाना क्षेत्र के गोधाइला गांव से एक सीएसपी संचालक से बाइक सवार चार अपराधियों ने पिस्तौल के बल पांच लाख रुपये लूटकर फरार हो गए। बताया जा रहा है कि भाग रहे अपराधियों में से दो को ग्रामीणों ने खदेड़कर पिस्टल के साथ पकड़ लिया…

लेकिन बाकी दो बाइक सवार अपराधी रुपये से भरा थैला लेकर फरार हो गए। पकड़े गए अपराधियों की पहचान मुजफ्फरपुर जिले के अहियापुर थाना क्षेत्र के विजयी छपरा गांव निवासी अर्जुन कुमार और अभिषेक कुमार के तौर पर हुई है…

जानकारी के अनुसार, अहले सुबह सीएसपी खुलते ही अपराधियों ने सीएसपी संचालक को पिस्तौल का भय दिखाकर पांच लाख रुपये से भरा थैला लूट लिया और फरार हो गए…

वहीं, इस दौरान पास में खड़े एक ग्रामीण ने विरोध जताया तो अपराधियों ने छुरा मारकर उसे जख्मी कर दिया। घटना की सूचना ग्रामीणों ने स्थानीय विशनपुर थाना को दे दी है…

Related posts

रघुवंश प्रसाद सिंह के निधन पर आरजेडी परिवार में शोक की लहर, सात दिनों तक झुका रहेगा पार्टी का झंडा..

Bihar Now

केंद्रीय राज्य मंत्री अश्विनी चौबे ने पटना विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति के निधन पर व्यक्त की शोक संवेदना, प्रोफेसर वाई सी सिम्हाद्री के निधन पर शोक की लहर….

Bihar Now

विपक्षी एकता की बैठक की नई तारीख का ऐलान, बेंगलुरु में होगी दूसरे फेज की बैठक…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो