Bihar Now
ब्रेकिंग न्यूज़
अन्य

दरभंगा में सुशील मोदी के संबोधन के दौरान ऑडिटोरियम में लगी आग, थोड़ी देर के लिए अफरातफरी का बना माहौल….

बड़ी खबर दरभंगा से सामने आ रही है जहां पूर्व उपमुख्यमंत्री सह राज्यसभा सांसद के संबोधन के दौरान दरभंगा डीएमसीएच ऑडिटोरियम में आग लग गई… जिसके बाद कुछ देर के लिए अफरातफरी का माहौल बना रहा… सुशील मोदी मौजूद बीजेपी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते रहे… उन्होंने लोगों से शांति से बैठने की अपील करते रहे… इस कार्यक्रम में दरभंगा के सांसद गोपाल जी ठाकुर, विधायक संजय सरावगी, विधायक मुरारी मोहन झा सहित तमाम नेता मौजूद थे…

बता दें कि गांधी जयंती के 150 वें अवसर पर बीजेपी की ओर से आयोजित विभिन्न कार्यक्रम में शिरकत करने सुशील मोदी दरभंगा पहुंचे हैं.. दरभंगा ऑडिटोरियम में आयोजित संगोष्ठी को सुशील मोदी संबोधित कर रहे थे.. इसी दौरान अचानक ऑडिटोरियम में आग लग गई.. जिसके बाद थोड़ी देर के लिए अफरातफरी का माहौल हो गया और सुशील मोदी लगातार लोगों से शांति से बैठने की अपील करते रहे.. आग इतनी भयावह नहीं थी… लोगों ने जल्द ही आग पर काबू पा लिया.. और किसी तरह की हताहत नहीं हुई…

राजू सिंह, बिहार नाउ, दरभंगा

Related posts

” BJP करवा रही है देश में हिंसा ,NPR गेटवे है NRC का”…

Bihar Now

सारण में दो दिनों के लिए इंटरनेट सेवा बंद, हिंसक झड़प में हुई मौत के बाद सरकार ने उठाया कदम… घटनास्थल पर भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद…

Bihar Now

कॉलेज में अंधेरा देख नाराज हुए के के पाठक, फिर खिंचवाई सेल्फी… सीमांचल दौरे पर हैं के के पाठक …

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो