Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यबिहार

दरभंगा सेंट्रल स्कूल में माँ जी की पुण्यतिथि पर मातृ दिवस का आयोजन…

दरभंगा सेंट्रल स्कूल में स्कूल की संस्थापिका माँ जी कृष्णा सिंह की पुण्यतिथि को मातृ दिवस के रूप में मनाया गया।इस अवसर पर पूजा,गीता पाठ,श्रद्धा भक्ति के साथ निवेदित किया गया।साथ ही बाल कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया।

पुण्यतिथि के लिए इस अवसर पर आचार्य श्री सुदर्शन जी महाराज ने अपने प्रेषित संदेश में कहा कि प्रकृति हमारी माता है उन्हीं की कृपा से किसी भी जीव की प्रोन्नति होती है।

वहीं प्रबंधकीय न्यासी डॉ०कुमार अरुणोदय ने प्रेषित उदगार में कहा कि सृष्टि का निर्माण और विकास माँ के द्वारा ही संभव होता है।उनकी अमृत स्वरूप से प्राणी का संवर्धन होता है।बाल कवि सम्मेलन का उद्घाटन श्री अमरनाथ गामी,विधायक,हायाघाट , श्री अजय कुमार चौधरी, जदयू जिलाध्यक्ष, बिहार तथा कविगणों में डॉ०प्रभाकर पाठक,हीरालाल सहनी, प्रो०भक्तिनाथ झा, श्री अमिताभ सिन्हा, श्री विनोद विनीत, विनोद कुमार हसौरा ने माँ जी कृष्णा सिंह की तस्वीर पर पुष्प अर्पित एवं दीप प्रज्वलित करके किया।आगंतुक अतिथियों का स्वागत स्कूल के प्राचार्य ए०के०कश्यप ने चादर एवं शिशु रूपी पौधा से किया।
प्राचार्य ने अपने उदबोधन में कहा कि मातृशक्ति ही संसार की सर्वश्रेष्ठ शक्ति है।यह ऐसी संजीवनी है जो अपने शिशु को आजीवन संरक्षण एवं संपोषण करती है।साथ ही साथ बाल कवियों ने कविता वाचन किया।बाल कवियों की कविता सुनकर पूरा सभागार और कविगण मंतमुग्ध हो गए।

वहीं मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद प्रभाकर पाठक ने कहा कि आज मैं खुद को बोहोत छोटा महसूस कर रहा हूँ क्योंकि बच्चों ने इतनी अच्छी-अच्छी कवितायें प्रस्तुत की।बाल कवि सम्मेलन प्रतियोगिता में सभी बच्चों को प्रशस्ति पत्र व मैडल से सम्मानित किया गया।वहीं खुशी कुमारी को प्रथम पुरस्कार , आयुषी कुमारी को द्वितीय व मधुमिता आनंद ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।इसमें हमें भी पढ़ाओ के बच्चों ने भी अपनी कविता प्रस्तुत किया।कार्यक्रम का संचालन आयुष्मान कश्यप वहीं उद्घोषक मुशर्रफ परवेज़ एवं धन्यवाद ज्ञापन डॉ०शैलेंद्रनाथ झा ने किया।….

राजू सिंह,बिहार नाउ,दरभंगा

 

Related posts

Breaking : बेगूसराय में बेखौफ अपराधी, पूर्व मुखिया की गोली मारकर हत्या, सवालों के घेरे में पुलिस की मुस्तैदी ?…

Bihar Now

रफ़्तार की कहर ने ली एक वृद्ध की जान, इलाके में मातम का माहौल…

Bihar Now

सांप्रदायिक तत्वों को संरक्षण दे रही है कांग्रेस और वामपंथी पार्टी – राकेश सिन्हा…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो