Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesजीवन शैलीबिहारराजनीतिराष्ट्रीय

दलों के दलदल से बाहर निकलकर अपने बच्चों के भविष्य के नाम पर वोट दीजिए, तभी बिहार में बदलाव होगा: प्रशांत किशोर

जन सुराज पदयात्रा के दौरान वैशाली में एक आमसभा को संबोधित करते हुए प्रशांत किशोर ने कहा कि आपको 5 किलो अनाज चाहिए या आपके बच्चों को रोज़गार चाहिए? अपनी जाति का नेता चाहिए या अपने बच्चों के लिए पढ़ाई चाहिए ?

वोट दीजिए पढ़ाई और रोज़गार पर, एक बार इस दलों के दलदल से बाहर निकलिए और नेता को देखकर, विचारधारा को देखकर या झंडा देखकर वोट मत दीजिए। एक बार अपने बच्चों का चेहरा देखकर वोट कीजिए। आपने अपने बच्चों को मज़दूर बनाने के लिए पैदा नहीं किया है।

उनको पढ़ाने के लिए, अफ़सर बनाने के लिए पैदा किया है और यह हर एक माता-पिता की ज़िम्मेदारी है। संकल्प लीजिए कि आधा पेट खाएंगे लेकिन ऐसी सरकार ऐसी व्यवस्था बनायेंगे कि बिहार में ही बच्चों के पढ़ने की और रोज़गार की व्यवस्था हो। जन सुराज में हम कोई वादा नहीं करते हैं लेकिन जब जनता की सरकार बनेगी तो साल भर के अंदर कोई और काम हो या ना हो, बिहार के जीतने भी युवा बेरोज़गार बैठे हैं या बाहर रोज़गार के लिए गए हैं उनके लिए बिहार में ही 10 से 15 हज़ार के रोज़गार को व्यवस्था कर देंगे।

Related posts

UPSC का रिजल्ट जारी, लखनऊ के आदित्य श्रीवास्तव टॉपर… सिविल सर्विसेज में 1016 कैंडिडेट का हुआ सेलेक्शन…

Bihar Now

“भाजपा- कचरा संग्रह वैन, मोदी इसके ड्राईवर…भाजपा के लिए राजनीतिक मूल्य, नैतिकता और मर्यादा जैसे शब्द हास्यास्पद”

Bihar Now

मिथिला के प्रसिद्ध गांव “सरिसब पाही” ने पेश की नायाब… कोरोना संक्रमित मरीजों के इलाज के लिए गांव में ही बनवा डाला ‘आत्मनिर्भर केंद्र’…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो