Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधटॉप न्यूज़बिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

दिल्ली दंगों में बिहार के एक बच्चे की मौत, जिम्मेदार कौन ?

बड़ी और दुखद खबर देश की राजधानी दिल्ली से मिल रही है, जहां पिछले कई दिनों से चल रहे दंगे में बिहार के एक लाल की मौत हो गई… बिहार के बेगूसराय के गढ़पुरा थाना क्षेत्र के सोनमा निवासी नितिन कुमार दिल्ली के दंगों में दंगाइयों के भेट चढ गए…

घटना उस वक्त घटी जब मृतक नितिन अपने घर से चंद कदमों की दूरी पर घरेलू सामान खरीदने बाहर निकला था, ठीक उसी वक्त दंगाइयों की गोली नितिन के सिर पर लगी, जिसके बाद उसको गंभीर हालत में पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया लेकिन आखिर 48 घंटों तक जिंदगी से तंग लड़ने के बाद जंग हार गया…

इस घटना की जानकारी गांव में मिलते ही पूरे इलाके में मातम सा माहौल है..लोग इस घटना से पूरी तरह स्तब्ध और असमंजस में हैं कि आखिर ये क्या हो गया…इस घटना की जानकारी मिलने के बाद से जबरदस्त आक्रोश है लोगों में..

जब हमारे संवाददाता धनंजय झा ने इस बाबत मृतक के ग्रामीणों से आफ द रिकॉर्ड बातें की,तो दबे हुए अल्फाजों में उनका साफ कहना था कि दंगाइयों की कोई जाति नहीं होती और इसकी कोई खास पहचान नहीं होती है.. इसलिए जल्द से जल्द दंगाइयों पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं…

बता दें कि मृतक के पिता दिल्ली में रहकर मजदूरी करता है और बच्चे को पढ़ा रहा था..मृतक नितिन घरेलू सामान लेने के लिए निकला था जब देर शाम तक घर वापस नही आया तो परिजन खोजबीन करने लगा।अस्पताल जाकर देखा गया तो गम्भीर रूप से घायल था जिसकी मौत गुरुवार को हो गई…15 वर्षीय नितिन कुमार दिल्ली के एक सरकारी विद्यालय में वर्ग अष्टम का छात्र था …….

धनंजय झा बिहार नाउ बेगूसराय

Related posts

पटना की सड़कों पर जमकर बवाल, चिराग पासवान के कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज,दागे गए आंसू गैसे के गोले..

Bihar Now

Canberra Best Pokies

Bihar Now

दिल्ली के लाल किले पर होने वाले 6 दिवसीय “भारत पर्व” का आगाज, बिहार के पर्यटन, खान-पान व संस्कृति का अद्वितीय प्रर्दशन…

Bihar Now