Bihar Now
ब्रेकिंग न्यूज़
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़बिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

दिल्ली विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान,8 फरवरी को वोटिंग…

संजीव जस्रौटीया,दिल्ली ब्यूरो चीफ, बिहार नाउ

NEW DELHI: दिल्ली विधानसभा के लिए आज चुनाव के तारीखों का ऐलान हो गया है।दिल्ली की सभी 70 सीटों पर एक साथ 8 फरवरी को वोटिंग होगी। 11 फरवरी को मतगणना होगी। मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने प्रेस कांफ्रेंस में इसका ऐलान किया है। दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए 14 जनवरी को अधिसूचना जारी होगी।

दिल्ली में आमआदमी पार्टी, बीजेपी और कांग्रेस के बीच त्रिकोणीय मुकाबला होने की उम्मीद है। दिल्ली में 13,750 बूथों पर मतदान होगा।

दिल्ली विधानसभा चुनाव का शेड्यूल –

नोटिफिकेशन – 14 जनवरी

नॉमिनेशन की आखिरी तारीख – 21 जनवरी

स्क्रूटनी – 23 जनवरी

नामांकन वापस लेने की तारीख – 24 जनवरी

वोटिंग – 8 फरवरी

नतीजे – 11 फरवरी

बता दें कि वर्ष 2015 के विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने दिल्ली की 70 में से 67 सीटें जीतकर इतिहास रचा था, जबकि भारतीय जनता पार्टी ने सिर्फ तीन सीटें हासिल की थीं तो 15 सालों तक दिल्ली पर राज करने वाली कांग्रेस शून्य पर सिमट गई थी।

गौरतलब है कि दिल्ली में 1.46 करोड़ मतदाता हैं। इस बाबत दिल्ली चुनाव के लिए कई विशेष इंतजाम किए गए हैं। बता दें कि पिछले विधानसभा चुनाव के बाद लोकसभा चुनाव में वोट फीसद कम हो गया था। इस बार मतदान बढ़ाने के लिए कई तरह के कदम उठाए गए हैं।इस बार विधानसभा चुनाव में मतदान फीसद बढ़ाने के लिए कई कदम उठाए जा रहे

 

 

 

Related posts

‘नीतीश को गाली देने के बजाए उनका लॉकेट पहनकर घूमें लालू-तेजस्वी’ गिरिराज सिंह का तीखा हमला

Bihar Now

बिहार नाउ की खबर पर SP ने लगाई मुहर

Bihar Now

सड़क हादसे में 6 लोगों की दर्दनाक मौत… मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जताया शोक …

Bihar Now