Bihar Now
ब्रेकिंग न्यूज़
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफ़ैशनफोटो-गैलरीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजनराजनीतिराष्ट्रीय

‘दुख है मुझे ऐसी सरकार को समर्थन देने का..’ बढ़ते अपराध के लिए नीतीश सरकार पर भड़के चिराग पासवान

पटना: बिहार में पिछले कुछ महीनों से अपराध की घटनाएं बढ़ गई हैं. इसको लेकर विपक्ष तो सवाल उठा ही रहा था, अब तो सत्ता पक्ष भी सरकार को घेरने में लग गया है. एलजेपीआर अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने न केवल बढ़ते अपराध पर सवाल उठाए हैं, बल्कि कहा कि उनको दुख है कि वह एक ऐसी सरकार को समर्थन दे रहे हैं, जो अपराध पर रोक नहीं लगा पा रही है.

नीतीश सरकार पर भड़के चिराग: केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने पटना में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि उनको इस सरकार को समर्थन देने का दुख है. उन्होंने कहा कि बिहार में अपराध पूरी तरीके से बेलगाम हो चुका है. इस पर नियंत्रण पाना जरूरी होगा लेकिन ऐसा होता नहीं दिख रहा है. अगर इस पर जल्द से जल्द रोक नहीं लगी तो बिहार और बिहारियों के लिए बहुत मुश्किल हो जाएगा.

“मुझे इस बात का दुख होता है कि मैं यहां पर एक ऐसी सरकार के समर्थन का, जहां पर अपराध पूरी तरीके से बेलगाम हो चुका है. इस पर नियंत्रण पाना जरूरी होगा नहीं तो इस तरीके से बिहार और बिहारियों की जिंदगी से होता हुआ खिलवाड़ बिहार को बहुत बुरे अंजाम तक ले जाएगा.”- चिराग पासवान, केंद्रीय मंत्री और एलजेपीआर अध्यक्ष

‘अपराध की श्रृंखला बन गई है’: चिराग पासवान ने कहा कि आपराधिक घटनाओं की एक श्रृंखला सी बन गई है, जोकि शर्मनाक है. उन्होंने कहा कि लगातार घटनाएं घट रही हैं लेकिन पुलिस-प्रशासन को देखकर लगता है कि अपराधियों के सामने प्रशासन अब नतमस्तक हो गया है.

अपराधियों के सामने प्रशासन नतमस्तक: चिराग पासवान ने कहा कि मैं भी मानता हूं कि चुनाव के कारण साजिश के तहत घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है लेकिन इसके बावजूद मैं कहना चाहूंगा कि आखिर प्रशासन इन घटनाओं पर रोक क्यों नहीं लगा पाता है. अपराधियों पर नियंत्रण करना सरकार और पुलिस-प्रशासन का ही तो काम है.

मतदाता सूची पर विपक्ष को घेरा: वहीं, चुनाव बहिष्कार को लेकर तेजस्वी यादव ने बयान पर एलजेपीआर चीफ चिराग पासवान ने कहा कि मैं तो कह रहा हूं कि अगर हिम्मत है तो वो ऐसा करके दिखा दें. उन्होंने कहा कि ये वो राजनीतिक दल हैं, जो अकेले भी नहीं लड़ सकते. SIR के बारे में जिस तरह का भ्रम पैदा किया जा रहा है, वह वैसा ही है जैसा उन्होंने CAA के समय किया था.

Related posts

CAA और NRC के विरोध में बुद्धजीवियों ने निकाला प्रतिरोध मार्च…

Bihar Now

Profitable Pokies With Bonus For Payout

Bihar Now

बिहार : ये कैसी परीक्षा ?… कॉलेज प्रबंधन पर सवाल, कदाचार मुक्त परीक्षा के बजाए खुलेआम नकल करके लिखे छात्र…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो