Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधजीवन शैलीटॉप न्यूज़दिल्लीबिहारब्रेकिंग न्यूज़रमतोराजनीतिराष्ट्रीय

देखिए नीतीश जी, आपके आदेश के बावजूद पदाधिकारी ने जारी की पास…BJP विधायक ने अपनी बेटी को कोटा से सड़क के रास्ते लाया पटना ?…

राजस्थान के कोटा में पढ़ाई करने वाले छात्रों को योगी सरकार द्वारा वापस बुलाए जाने पर नीतीश सरकार में हाय तौबा मच आया था, लेकिन अब बिहार के ही बीजेपी विधायक अनिल सिंह ने राजस्थान के कोटा में पढ़ाई कर रहे अपनी बेटी और उसके दोस्तों को वहां से वापस बुला लिया है.

हिसुआ से बीजेपी विधायक अनिल सिंह की बेटी कोटा में रहकर पढ़ाई कर रहे थी. लॉक डाउन के बाद हालात बिगड़ने लगे तो विधायक से रहा नहीं गया. आनन-फानन में वह सड़क के रास्ते राजस्थान के कोटा पहुंचे और वहां से ना केवल अपनी बेटी हीं, बल्कि उसके कई दोस्तों को भी साथ लेकर पटना आ गए.लेकिन जो जिला प्रशासन ने पास जारी की है, उसमें साफ तौर पर पुत्र को लाने का जिक्र किया गया है…तो झूठ कौन और क्यों बोल रहा है…

कोटा से बिहारी छात्रों को वापस लाने को लेकर नीतीश कुमार ज्ञान देते रह गए और बीजेपी के विधायक सारे नियमों को ताक पर रखकर अपने पिता धर्म का पालन करते हुए अपनी बेटी को वापस लेकर आ गए. जिसके बाद विपक्षी नेता तमाम सवाल खड़ा कर रहे हैं.

शनिवार को ही कोरोना संकट की महामारी में सीएम नीतीश ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से आज अधिकारियों के साथ बैठक की थी. इस बैठक में सोशल डिस्टेंसिंग और लॉक डाउन को सख्ती से लागू करे के लिए विशेष तौर पर चर्चा हुई. इस अहम बैठक में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा था कि कोटा से छात्रों को वापस लाने की मांग पर कहा कि ऐसे तो लॉक डाउन का मजाक उड़ जायेगा.

सीएम नीतीश ने साफ़ तौर पर इस बैठक में कहा कि कोटा मामले में कुछ लोग नहीं माने और अपने कोटा से आ गए. उन्हें बॉर्डर पर रखा गया. वहां उनका टेस्ट करा कर उनको घर भेजने की व्यवस्था की गई. अब कोई कहे कि कोटा में जो लोग फंसे हैं. उनको फिर से बुलवा लिया जाये. इसके साथ ही देश के कोने-कोने में भी जो फंसे हुए हैं, उनकी मांग अगर सभी राज्य मानने लगे तो लॉक डाउन का मजाक उड़ जायेगा. हमलोगों का कमिटमेंट तो पूरे तौर पर है.

महीप राज, बिहार नाउ, पटना

Related posts

पटना में दो सगे भाइयों को अपराधियों ने मारी गोली, एनएमसीएच में भर्ती…

Bihar Now

मधुबनी के राजनगर स्टेशन पर टला बड़ा हादसा, पवन एक्सप्रेस से अचानक निकलने लगा धुआं, गार्ड ने ट्रेन को रोक आग पर पाया काबू…

Bihar Now

दरभंगा में दो पक्षों के बीच पत्थरबाजी, जानिए क्यों हुआ हंगामा?

Bihar Now