Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

नए संसद भवन के उद्घाटन समारोह को लेकर बिहार में सियासी संग्राम !… JDU ने किया बहिष्कार, बीजेपी ने किया प्रहार …

देश के नए संसद भवन का 28 मई को उद्घाटन होगा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस भवन का उद्घाटन करेंगे लेकिन अब इस खूबसूरत बिल्डिंग को लेकर देश में सियासत छिड़ गई है. वे पीएम मोदी की आलोचना कर रहे हैं. अब तक 9 विपक्षी दलों ने उद्घाटन समारोह के बहिष्कार का ऐलान कर दिया है.. बिहार में भी अब इसको लेकर सियासत शुरू हो गया है… जेडीयू ने इस उद्घाटन समारोह के बहिष्कार का ऐलान किया है, तो वहीं बीजेपी ने जेडीयू पर प्रहार किया है ..

जेडीयू प्रवक्ता नीरज कुमार ने नए संसद भवन के उद्घाटन समारोह के अपने पार्टी की ओर से बहिष्कार करते हुए बीजेपी पर जमकर निशाना साधा है … नीरज कुमार ने पीएम मोदी व केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि पुरखे का अपमान तो आपका संस्कार रहा है .. संसद भवन नया बनाने का औचित्य क्या है ? …  फिजूल खर्ची के अलावा उस दौर में जब कोविड काल में लोगों की मदद करने में आप सिर्फ 50,000 दे रहे हैं.. जनता महंगाई की मार झेल रही है, अग्नि वीरों को पेंशन देने के लिए आपके पास पैसे नहीं है … इसलिए जेडीयू इस समारोह में शामिल नहीं होगा …

वहीं बीजेपी ने जेडीयू पर जमकर प्रहार किया है .. नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा ने निशाना साधते हुए कहा है कि नए संसद भवन के उद्घाटन समारोह का बहिष्कार करना जेडीयू व विपक्ष के गुलामी मानसिकता को दर्शाता है.. और विजय सिन्हा ने क्या कुछ कहा, सुनिए…

Related posts

“हाथ जोड़कर प्रार्थना करते हैं… लिखिएगा मत, सिर्फ याद रखिएगा”… मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पत्रकारों से क्यों की ये अपील ?…

Bihar Now

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने श्री गुरुनानक देव के प्रकाश पर्व की तैयारियों की समीक्षा की, अधिकारियों को दिए कई अहम निर्देश…

Bihar Now

मधबुनी के महेंद्र मलंगिया साहित्य अकादमी पुरस्कार से होंगे सम्मानित, किस लिए हुआ चयन? जानिए पूरी बात….

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो