Bihar Now
BREAKING NEWS
अन्य

नए संसद भवन के विरोध पर बोले RCP सिंह,कहा – कांग्रेस की सरकार में पहले वर्षों लटका रहता था काम … मोदी के नेतृत्व में जल्द होता है…

देश में नए संसद भवन का उद्घाटन 28 मई को होना है। इस नए संसद भवन का उद्घाटन देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। वहीं, पीएम के उद्घाटन करने को लेकर बिहार समेत देशभर की तमाम विपक्षी दलों के तरफ से विरोध किया जा रहा है।

इसी कड़ी में अब कुछ दिनों पहले भाजपा के शामिल हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह ने बड़ा हमला बोलै है। आरसीपी सिंह ने कहा है कि – विपक्ष को यह देखना चाहिए की यह काम कितनी तेजी से पूरा किया गया,वरना इससे पहले तो काम लटका रहता है..

आरसीपी सिंह ने कहा कि, यह तो स्वीकार करना पड़ेगा न कि पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार चल रही है। पहले क्या होता था, भवन की आधारशिला रखने के बाद वर्षों लग जाते थे बनने में, ये तो बहुत ही सुखद है कि पीएम मोदी ने उसकी आधारशिला भी रखी और अब इसका उद्घाटन भी हो रहा है..

हम तो सब लोगों से अपील करेंगे कि छोटी चीजों में मत पड़िये। इसमें अगर पड़िएगा तो इसका मतलब तो ये है कि यहां (बिहार) जो किए हैं वो भी गलत था..

Related posts

कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न दिए जाने की घोषणा पर बोलें अश्विनी चौबे- यह सम्मान देश के गरीबों, पिछड़ों-अति पिछड़ों गरीब, ईमानदार लोकप्रिय जन नेता का सम्मान है …

Bihar Now

बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले एक बार फिर होगा बड़ा राजनीतिक उलटफेर, मुझे बिहार में आए कुछ ही महीने हुए और प्रदेश की राजनीति 180 डिग्री घूम गई: प्रशांत किशोर

Bihar Now

Breaking : पूर्व जिला पार्षद हत्याकांड में आया नया मोड़, JDU विधायक पर हत्या का आरोप !…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो