Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़फ़ैशनबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

नगर निकाय चुनाव की तैयारी को लेकर हुई बैठक… दरभंगा DM ने की तैयारी की समीक्षा…

दरभंगा :  समाहरणालय अवस्थित बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर सभागार में जिला निर्वाचन पदाधिकारी नगर पालिका-सह-जिलाधिकारी राजीव रौशन की अध्यक्षता में जाले नगर परिषद, घनश्यामपुर, बिरौल, कमतौल अहियारी नगर पंचायत में 09 जून को निर्धारित मतदान एवं बाजार समिति शिव धारा में 11 जून को निर्धारित मतगणना की तैयारी की समीक्षा सभी कोषांग के नोडल पदाधिकारियों के साथ बैठक की गई।

बैठक में बताया गया कि व्यय लेखा अनुश्रवण कोषांग एवं संबंधित निर्वाची पदाधिकारी द्वारा अभ्यर्थियों के साथ बैठक कर व्यय लेखा से संबंधित पंजी उपलब्ध कराते हुए उन्हें व्यय लेखा से संबंधित सभी निर्देश दिये जा चुके हैं।

मतदान केंद्रों पर मतदान तिथि के लिए की गई तैयारी की समीक्षा करते हुए जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने सभी मतदान केंद्रों पर मतदाताओं के लिए वांछित सुविधा की व्यवस्था कर लेने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि मतदान केंद्रों पर मतदान केंद्र संख्या के साथ-साथ दी जाने वाली सूचना को अंकित करा दिया जाए।
गर्मी को देखते हुए जिन मतदान केंद्रों पर बरामदा उपलब्ध नहीं है, वहां शेड की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए तथा मतदान केंद्रों पर बिजली एवं चार्जिंग प्वाइंट की भी व्यवस्था कर लेने, जो वेबकास्टिंग एवं मोबाइल चार्ज के लिए आवश्यक है,के निर्देश दिए गए।

उन्होंने बिजली विभाग को मतदान तिथि को मतदान अवधि के दौरान निर्वाचन क्षेत्र में आवाध बिजली आपूर्ति रखने के निर्देश दिए।मतदान केंद्र पर उपस्कर की व्यवस्था करने हेतु संबंधित प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को निर्देशित किया गया।

चारों नगर निकाय में क्लस्टर पॉइंट चिन्हित कर लेने, मतदाता पर्ची का वितरण समुचित तरीके से करवाने, मतदान केंद्र के समीप मतदाता पर्ची वितरण हेतु हेल्पडेस्क का निर्माण करवा लेने के निर्देश दिए गए।

पर्दानशीं मतदाताओं की जाँच के लिए महिला कर्मियों की प्रतिनियुक्ति करने, प्रत्येक मतदान केंद्र पर व्हीलचेयर की व्यवस्था रखने के निर्देश दिए गए।
प्रत्येक नगर निकाय में एक-एक महिला मतदान केंद्र (पिंक बूथ) एवं आदर्श मतदान केंद्र बनाए जाएंगे, महिला मतदान केंद्र पर केवल महिला मतदाता ही मत डालेंगी। साथ ही सभी मतदान कर्मी, पुलिस बल, दंडाधिकारी सभी महिला ही रहेंगी
अनुमंडल पदाधिकारी सदर एवं अनुमंडल पदाधिकारी बिरौल को अपने अपने नगर निकाय क्षेत्र में निर्वाचन में व्यवधान उत्पन्न करने वाले व्यक्तियों को चिन्हित करते हुए उनके विरुद्ध दंड प्रक्रिया संहिता की धारा-107 एवं सीसीए-3 के तहत त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने सीसीए का प्रस्ताव स-समय भेजवाने के निर्देश दिया।

वीडियोग्राफी, वेबकास्टिंग, सीसीटीवी माइक्रो ऑब्जर्वर के माध्यम से मतदान की निगरानी की जाएगी, चारों नगर निकाय क्षेत्र में धारा-144 लागू किया जा चुका है।
जिलाधिकारी ने कहा कि आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के मामलों में त्वरित कार्रवाई होनी चाहिए।
दोनों अनुमंडल पदाधिकारी को अपनी निगरानी में शस्त्र सत्यापन करा लेने के निर्देश दिए गए, उन्होंने कहा कि जिन शस्त्रों का अनुज्ञप्ति रद्द या डेड हो चुका है, उन शस्त्रों को संबंधित थाने के मालखाना में जमा करवा लिया जाए।
सदर और बेनीपुर अनुमंडल पदाधिकारी को अपने-अपने जेल का भी निरीक्षण कर लेने के निर्देश दिए।
मतदान केंद्र पर मतदाताओं के चेहरे की पहचान के लिए इलेक्ट्रॉनिक उपकरण लगाए जाएंगे, सभी निर्वाची पदाधिकारी को मतदान कर्मियों को दिए जाने वाले सामग्री पैकेट में से पाँच-पाँच पैकेट की जाँच कर स्वयं कर लेने एवं संतुष्ट हो लेने के निर्देश दिए गए।
बज्रगृह की सुरक्षा के लिए बल की तैनाती एवं सीसीटीवी का संस्थापन कराया जा रहा है। मतदान के दौरान खराब हुए अप्रयुक्त ईवीएम एवं रिजर्व ईवीएम को जमा कराने के लिए कमला नेहरू पुस्तकालय में व्यवस्था की गई है।
मतपड़े ईवीएम बाजार समिति अवस्थित बज्रगृह में जमा किया जाएगा।
जिलाधिकारी ने कहा कि मतदान तिथि के 48 घंटा पूर्व से ही प्रचार अवधि समाप्त हो जाएगी, 07 जून के 5:00 बजे अपराह्न के उपरांत किसी भी अभ्यर्थी द्वारा प्रचार नहीं किया जाएगा। ऐसा पाए जाने पर लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम की सुसंगत धाराओं के अधीन कार्रवाई की जाएगी।
बैठक में अपर समाहर्ता-सह-अपर जिला दंडाधिकारी राजेश झा राजा, अपर समाहर्ता अनिल कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी सदर चंद्रिमा अत्री, उप निदेशक जन संपर्क नागेंद्र कुमार गुप्ता, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी बालेश्वर प्रसाद,

अनुमंडल पदाधिकारी बेनीपुर शंभू नाथ झा, अनुमंडल पदाधिकारी बिरौल संजीव कुमार कापर, वरीय कोषागार पदाधिकारी शंभू कुमार आर्य, विशेष कार्य पदाधिकारी सत्यम सहाय,डीआरडीए प्रभारी पदाधिकारी राहुल कुमार, वरीय पदाधिकारी संस्कार रंजन, गौरव शंकर,जिला सूचना विज्ञान पदाधिकारी राजीव कुमार झा, आईटी प्रबंधक संजय कुमार सहनी एवं संबंधित पदाधिकारी गण उपस्थित थे।

Related posts

दरभंगा में सड़कों पर जल रही आक्रोश की आग, हत्या के विरोध में लोगों में जबरदस्त उबाल, बंद के दौरान प्रदर्शन !…

Bihar Now

रसोई गैस की कीमतों में फिर 25 रुपये का इजाफा, फरवरी में तीसरी बार बढ़े रसोई गैस के दाम… मंहगाई की मार, सरकार लाचार ?…

Bihar Now

साले के चक्कर में फंस गए थानेदार साहब !… SSP ने SDPO से मांगी जांच रिपोर्ट, मारपीट का है मामला…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो