Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़बिहारराष्ट्रीय

नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी की अनियमितता के खिलाफ अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे पार्षद…

बेगूसराय में बखरी नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी राजेश कुमार पासवान पर अनियमितता तथा बदसलूकी का आरोप लगाकर मुख्य पार्षद गीता कुशवाहा समेत एक दर्जन पार्षद अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए हैं ।

25 सितंबर से इस धरने पर बैठे लोग बीती रात काफी क्षुब्ध दिखे। मुख्य पार्षद गीता कुशवाहा ने कहा कि कार्यपालक पदाधिकारी सीधे मुंह किसी से बात नहीं करते और जब भी जनता की समस्याओं को उनके नजदीक रखा जाता है तो अभद्र व्यवहार करते हैं तथा पार्षदों के साथ गाली गलौज करते हैं।

गीता कुशवाहा ने आरोप लगाया कि पिछले 5 माह से राशि आने के बावजूद इंदिरा आवास के लाभुकों को अब तक राशि मुहैया नहीं कराई गई है । आलम यह है कि बरसात शुरू होने के बाद अब लोग भीग भीग कर जीवन जीने को विवश हैं । पार्षदों ने कहा कि जब तक कार्यपालक पदाधिकारी के द्वारा राशि नहीं उपलब्ध कराई जाएगी या फिर इनका स्थानांतरण नहीं किया जाएगा तब तक यह अनिश्चितकालीन धरना जारी रहेगा।
धनंजय झा बिहार नाउ बेगूसराय

Related posts

ट्रक वालों से अवैध पैसा वसूली करने के आरोप में 4 कांस्टेबल सस्पेंड, SP ने की कार्रवाई..

Bihar Now

बेगूसराय में बच्ची के साथ दरिंदगी,फिर हत्या पर बवाल !… आरोपी के घर को किया आग के हवाले, स्थिति तनावपूर्ण..

Bihar Now

बक्सर में मासूम के साथ दरिंदगी पर SP की बड़ी स्ट्राइक: मुख्य आरोपी शिक्षक अरविंद कुमार गिरफ्तार, हेडमास्टर समेत 3 पर POCSO में FIR !

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो