Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

“नरेंद्र मोदी ने देश‌ के जवानों को मजदूर बना डाला”… राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर किया प्रहार…

लोकसभा चुनाव के लास्ट फेज में प्रचार अभियान में कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज बिहार दौरे पर रहे। पाटलिपुत्र लोकसभा के पालीगंज की जनसभा में उस समय बड़ा हादसा टल गया जब राहुल गांधी की सभा का मंच टूट गया… राहुल गांधी ने पीएम मोदी को आड़े हाथों लिया …

राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर प्रहार करते हुए कहा कि मोदी जी ने हिंदुस्तान के जवानों को मजदूर बना डाला…मोदी ने देश के युवाओं को बेरोजगार बना डाला..

राहुल गांधी गिरने से बाल बाल बच गए। स्टेज पर मौजूद पाटलिपुत्र की राजद नेत्री सह इंडिया गठबंधन की कैंडिडेट मीसा भारती ने उनका हाथ पकड़कर संभाल लिया। घटना के बाद राहुल गांधी ने अपने सुरक्षा कर्मियों से कहा कि मैं ठीक हूं। हालांकि इस घटना से जनसभा में थोड़ी देर के लिए अफरा तफरी मच गयी लेकिन कुछ देर में सबकुछ ठीक हो गया।

सोमवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी इंडिया गठबंधन के उम्मीदवारों के लिए चुनाव प्रचार करने और जनता जनार्दन से वोट मांगने बिहार आए। बिहार में उनकी तीन जनसभाएं पटना साहिब, पाटलिपत्र और आरा में शेड्यूल्ड थीं।

शुरुआत पटना साहिब लोकसभा के बख्तियारपुर से शुरुआत हुई जहां मीरा कुमार के बेटे कांग्रेस प्रत्याशी अविजित अंशुल के लिए वोट की अपील की और दावा किया कि अगली बार नरेंद्र मोदी पीएम नहीं बनेंगे। उसके बाद राहुल गांधी मीसा भारती के लिए वोट मांगने पाटलिपत्र लोकसभा के पालीगंज पहुंचे। आयोजित जनसभा के मंच पर मौजूद थे। उसी दौरान एवं अगला हादसा हो गया। राहुल जिस मंच से भाषण देने वाले थे उसका ए लेख हिस्सा धंस गया। राजद प्रत्याशी मीसा भारती वहीं मौजूद थीं। उन्होंने राहुल गांधी का हाथ पकड़ उन्हें संभाला।

दरअसल, राहुल गांधी पटना के पालीगंज में सभा कर रहे थे राहुल जैसे ही मंच पर पहुंचे मंच का एक हिस्सा धंस गया। राजद कैंडिडेट मीसा भारती ने राहुल गांधी का हाथ पकड़कर उन्हें संभाला। थोड़ी देर में सुरक्षाकर्मी भी आ गए, लेकिन राहुल ने कहा मैं ठीक हूं। राहुल इस दौरान भी मुस्कुराते हुए लोगों का अभिवादन करते दिखे। हालांकि कुछ देर के लिए सभा में हलचल पैदा हो गई। लेकिन राहुल गांधी के अभिवान करने के बाद स्थिति सामान्य हो गई। सभा के अंत में राहुल गांधी ने लोगों को संबोधित किया।

Related posts

मुख्यमंत्री के जनता दरबार में बड़ी लापरवाही आई सामने, लाईव प्रसारण के ऑडियो को किया गया बंद… लापरवाही या सरकार का निर्देश ?…

Bihar Now

अवैध संबंध के आरोप में पति ने पत्नी को सर मुंडा पूरे गाँव में घुमाया, SSP ने दिया कार्रवाई का आदेश..

Bihar Now

दरभंगा के प्रख्यात डॉक्टर मृदुल शुक्ला के विभिन्न ठिकानों पर आयकर की छापेमारी, हॉस्पिटल, रिसोर्ट सहित कई ठिकानों पर चल रही छापेमारी

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो