Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यटैकनोलजीटॉप न्यूज़बिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

नशे की हालत में युवकों की गुंडागर्दी.. दावत का खर्च न देने पर दूल्हे के दादा की पीट पीटकर हत्या …

बिहार के सुपौल से खबर आ रही है जहां गुरुवार की सुबह शराब के नशे में धुत सरती में शामिल युवकों ने दूल्हे के दादा को बेरहमी से पिटाई कर दी. जिससे दादा की मौत हो गई. और बारात के तरफ आए अन्य दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है. घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया. घटना को लेकर पुलिस जांच में कर रही है.

यह घटना जिले के त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र के डपरखा वार्ड नम्बर 27 का है. जहां शराब के नशे में धुत कुछ युवकों ने दूल्हे के दादा की पीट पीटकर हत्या कर दी. घटना को लेकर दूल्हा के पिता रविन्द्र यादव का कहना है कि मेरे बेटे की शादी बीती रात शादी थी. जिसमें हमलोग बारात लेकर आये थे.

शादी सम्पन्न होने वाली थी. रस्में पूरी करने के बाद जैसे ही वापस जाने के लिए निकले की गाड़ी में बैठते समय लड़की पक्ष में शामिल शराब के नशे में धुत कुछ युवकों ने कहा कि बिना पार्टी का खर्चा दिए ऐसे कैसे चले जाओगे और फिर मारपीट करने लगे.

इस बीच दूल्हे के 80 साल के दादा रामजी यादव के साथ नशे में धुत लड़के मारपीट करने लगे. जिससे दादा की मौत हो गई. और इस घटना में दूल्हे के दो भाई गंभीर रूप से घयल है जिनका इलाज चल रहा है.

Related posts

बिहार में बेखौफ अपराधी !… समस्तीपुर में पार्षद के पति की गोली मारकर हत्या, लोग आक्रोशित…

Bihar Now

Big Breaking: बिहार में बेखौफ अपराधी, अभी-अभी राजधानी के एक ज्वेलरी शॉप में लूट, मौके से फरार हुएअपराधी…

Bihar Now

Casino Little River Nz

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो