Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटॉप न्यूज़फोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

नागरिकता संसोधन बिल के खिलाफ धरना पर बैठे महागठबंधन के नेता, नीतीश सरकार पर तेजस्वी यादव का जोरदार हमला…

नागरिकता संशोधन बिल के विरोध में महागठबंधन एकजुट होते हुए दिख रहा है अभी अभी पटना के जेपी गोलंबर के पास तेजस्वी यादव बिल के विरोध में सरकार के खिलाफ धरना पर बैठ गए हैं .

बता दें कि धरना में आरजेडी के अलावा कांग्रेस हम रालो सपा सहित तमाम विपक्षी दल एक साथ धरना पर बैठ गए हैं आंदोलन का नेतृत्व बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव कर रहे हैं इस प्रदर्शन में महागठबंधन के सभी दल एक साथ दिखाई दे रहे हैं

इस मौके पर तेजस्वी यादव ने नीतीश सरकार पर जमकर हमला बोला है तेजस्वी यादव ने कहा नीतीश कुमार पलटी मारने में माहिर हैं। कुर्सी के लिए नीतीश कुमार पूरी तरह संघी हो गए हो चुके हैं. साथ ही उन्होंने कहा नीतीश कुमार की अंतरात्मा क्या अभी भी नहीं जग रही है।….

तेजस्वी यादव के साथ साथ कांग्रेस के मदन मोहन झा, जीतन राम मांझी, हम के प्रवक्ता दानिश रिजवान सहित सैकड़ों की तादाद में कार्यकर्ता धरना दे रहे हैं…

Related posts

एक अधिवक्ता की पुत्र ने की खुदकुशी, बेगूसराय में रह कर करता था पढ़ाई, जांच में जुटी पुलिस

Bihar Now

बाढ़ ने दी दस्तक, तटबंध के समीप बस्तियों में घुसा पानी,पानी के बीच लोगों की जिन्दगी…

Bihar Now

Big Breaking : चुनाव के बीच सहरसा में अपराधियों ने एक युवक को मारी गोली, सुरक्षा व्यवस्था की खुली पोल !…

Bihar Now