Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़बिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

नीतीश कुमार आज जाएंगे राजगीर, मलमास मेले की तैयारियों का लेंगे जायजा…

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज राजगीर जाएंगे, जहां वे आगामी मलमास मेला की तैयारियों का जायजा लेंगे और साथ ही अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक भी करेंगे।

जानकारी के मुताबिक समीक्षा बैठक और तैयारियों का जायजा लेने के क्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ कई विभाग के बड़े अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। बताया जा रहा है कि बैठक के दौरान राजगीर मलमास मेला को लेकर तैयार प्रेजेंटेशन को भी सीएम नीतीश कुमार देखेंगे और फिर अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश भी देंगे।

आपको बता दें कि ऐसी मान्यता है कि मलमास मेला के दौरान राजगीर में 33 करोड़ देवी-देवता प्रवेश करते हैं, जिन्हें एक महीने तक राजगीर में पूजा पाठ किया जाता है। मलमास मेला 18 जुलाई 2023 से शुरू होकर 13 अगस्त तक चलेगा।

इस बार मलमास मेला का सीधा प्रसारण वेबसाइट और मोबाइल एप के जरिए किया जाएगा। यह पहला मौका है, जब मलमास मेले का लाइव प्रसारण किया जाएगा, जिसके लिए जिला प्रशासन की टीम द्वारा लगातार तैयारियां की जा रही हैं।

Related posts

कोरोना से बिहार में दूसरी मौत, वैशाली के युवक की पटना एम्स में मौत…

Bihar Now

नीतीश कैबिनेट की बैठक खत्म, कुल 45 एजेंडों पर लगी मुहर…

Bihar Now

नीतीश सरकार से तेजस्वी यादव का सवाल, पूछा- आखिर कब तक बिहारी पलायन कर बाहर नौकरी करते रहेंगे ?…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो