Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़बिहारराजनीतिराष्ट्रीय

नीतीश के मंत्री को जान मारने की धमकी, ‘हत्या कर के आओ… 11 करोड़ ले जाओ’!

गया: बिहार के सहकारिता मंत्री डॉ. सुरेंद्र प्रसाद यादव  को हत्या की धमकी मिली है. क्षत्रिय सेवा महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष धनवंत सिंह राठौर ने अपने फेसबुक अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया था जिसमें उसने कहा था कि सहकारिता मंत्री की गर्दन काटकर लाने वाले को वो 11 करोड़ रुपये का इनाम देगा. धमकी के बाद मंत्री ने धनवंत सिंह राठौर के विरुद्ध गया के रामपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है.

बताया जा रहा है कि यह मामला महिला जिप सदस्य सह जेडीयू की नेता करिश्मा कुमारी को लेकर जुड़ा है. सहकारिता मंत्री द्वारा अभद्र टिप्पणी को लेकर धनवंत सिंह राठौर ने धमकी दी है. कहा जा रहा है कि गया के फतेहपुर में किसी कार्यक्रम में चार मई 2023 को बिहार के सहकारिता मंत्री ने खुले मंच से जिप सदस्य करिश्मा कुमारी पर अभद्र टिप्पणी की थी. इसके बाद कोई कार्रवाई नहीं की गई थी. इसके बाद 17 जून को क्षत्रिय सेवा महासंघ के अध्यक्ष धनवंत सिंह राठौर ने अपने फेसबुक पर एक वीडियो पोस्ट किया…

वीडियो के जरिए धनवंत सिंह राठौर ने कहा कि कोई भी व्यक्ति सहकारिता मंत्री की हत्या करता है तो उसे 11 करोड़ रुपया इनाम दिया जाएगा. अब धमकी भरा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो के आधार पर गया के रामपुर थाने में सहकारिता मंत्री ने तीन जुलाई को धनवंत सिंह राठौर के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है. 66 आईटी एक्ट और धारा 115, 120B के तहत केस किया गया है.

बिहार सरकार में मंत्री और आरजेडी के वरिष्ठ नेता सुरेंद्र प्रसाद यादव ने मंगलवार (4 जुलाई) को कहा कि ऐसे बड़े अपराधी हैं जिन्हें एसएसपी चिह्नित कर लें. कुछ अपराधी जातीय आधार के नाम पर और किसी बड़े गैंग से मिलकर घटना को अंजाम देना चाहते हैं. हत्या और 11 करोड़ के इनाम पर कहा कि उन्होंने एसएसपी से शिकायत की है. सरकार को भी पत्र लिखा है…

Related posts

Breaking : बिहार में 8 जून तक लॉकडाउन, … 6 बजे सुबह से 2 बजे तक खुलेगी दुकानें…और किन किन चीजों में मिली रियायतें ?…

Bihar Now

Australian Mobile Casino No Deposit Bonus

Bihar Now

कटिहार में NIA का छापा, PFI से जुड़े महबूब आलम की तलाश में पहुंची टीम…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो