Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़रमतोराजनीतिराष्ट्रीय

नीतीश कैबिनेट का विस्तार चंद घंटों बाद, 21 मंत्री लेंगे शपथ… जानिए पूरी मंत्रियों की लिस्ट !…

बिहार में नीतीश कैबिनेट का विस्तार होने जा रहा है। राजभवन में शाम 6.30 बजे शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया है।

इस दौरान कुल 21 विधायक और एमएलसी मंत्री पद की शपथ लेंगे। बीजेपी से 12 और जेडीयू से 9 नए मंत्री बनाए जा रहे हैं। डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से उनके आवास पर मुलाकात की।

इसके बाद सीएम के प्रधान सचिव डॉ. सिद्धार्थ राजभवन पहुंचे और संभावित मंत्रियों की लिस्ट राज्यपाल को सौंपी। बताया जा है कि बीजेपी के जिन-जिन विधायकों को मंत्री बनाया जाना है। उनके पास फोन भी पहुंचने लगे हैं।

बीजेपी से मंगल पांडेय, नितिन नवीन, नीरज बबलू, जनक राम समेत 12 नाम हैं। इसकेे साथ ही रेनू देवी, नीरज कुमार बबलू ,नीतीश मिश्रा केदार गुप्ता, दिलीप जायसवाल, हरी सहनी, कृष्णनंदन पासवान, सुरेंद्र मेहता और संतोष सिंह भी मंत्रियों की लिस्ट में शामिल हैं.

वहीं जेडीयू कोटे से सुनील कुमार, शीला मंडल, अशोक चौधरी, महेश्वर हजारी, जयंत राज ,जमा खान, लेसी सिंह, रत्नेश सदा और मदन सहनी शामिल हैं.

 

 

Related posts

क्राइम को कमिट करने से पहले सलाखों के पीछे !… सहरसा पुलिस ने ज्वेलरी शॉप में डकैती की योजना बना रहे अपराधियों को किया गिरफ्तार, हथियार भी बरामद…

Bihar Now

Breaking : समस्तीपुर में फिर बड़ा रेल हादसा, जेसीबी से टकराई जानकी एक्स्प्रेस,कोई हताहत नहीं…

Bihar Now

तेजस्वी यादव का बड़ा खुलासा, कहा – फ्लोर टेस्ट से पहले मेरी गिरफ्तारी की थी तैयारी, हर फ़ाइल खुलवा लें नीतीश

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो