Bihar Now
BREAKING NEWS
Agency NewsHeadlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफ़ैशनफोटो-गैलरीबिजनेसबिहारबॉलीवुडब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजनमहाराष्ट्रमुंबईरमतोराजनीतिराष्ट्रीयस्वास्थ्यहॉलीवुड

‘नीतीश को गाली देने के बजाए उनका लॉकेट पहनकर घूमें लालू-तेजस्वी’ गिरिराज सिंह का तीखा हमला

BEGUSARAI: बेगूसराय पहुंचे केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने एक बार फिर लालू फैमिली पर जोरदार हमला बोला है। गिरिराज सिंह ने कहा है कि दोनों पिता-पुत्र आज नीतीश कुमार को गाली देने का काम कर रहे हैं लेकिन दोनों को नीतीश कुमार का लॉकेट पहनकर घूमना चाहिए, क्योंकि नीतीश कुमार की वजह से ही उनका राजनीतिक बवनास खत्म हुआ था।

गिरिराज सिंह कहा कि तेजस्वी यादव आज क्या बोल रहे हैं। इसका जवाब नितीश कुमार देंगे या तेजस्वी के लोग देंगे। नीतीश कुमार ने 2015 में लालू प्रसाद और उनके बेटे तेजस्वी यादव के साथ साथ राजद को राजनीतिक जीवन देने का काम किया। यह लोग राजनीतिक बनवास में चले गए थे लेकिन नीतीश कुमार ने उन्हें वहां से निकाला, उनको तो नीतीश कुमार का लॉकेट पहन कर घूमना चाहिए।

उन्होंने कहा कि यह लोग नीतीश कुमार को गाली नहीं दें। माई भी उनका और बाप भी उनका। केवल जातिवाद करके सत्ता लेते हैं और बाद में वह परिवारवाद में आ जाता है। परिवारवाद में ही लालू भी उलझे रहे, परिवारवाद में ही तेजस्वी यादव भी उलझे हुए हैं। एक सदन का नेता बेटा और एक सदन की नेता मां, एटूजेड में उनको दूसरा कोई नहीं मिला क्या?

Related posts

फेर में पड़े पशुपति कुमार पारस! 7 दिनों का मिला अल्टीमेटम, क्या है पूरा मामला?

Bihar Now

लैंड फॉर जॉब मामले में तेजस्वी यादव के खिलाफ CBI ने दाखिल की चार्जशीट, बनाया आरोपी.. 12 जुलाई को होगी सुनवाई..

Bihar Now

सहरसा में एसिड अटैक से 5 महिला समेत एक बच्चा घायल, जांच में जुटी पुलिस…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो