Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़बिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

नीतीश सरकार पर “PK” का जोरदार हमला, पिछले 5 -7 सालों में बिहार में दो उद्योग तेजी से बढ़े हैं – बालू माफिया और शराब माफिया…

जन सुराज पदयात्रा के दौरान समस्तीपुर के मोरवा में मीडिया संवाद के दौरान प्रशांत किशोर ने कहा कि बिहार में आज पिछले 5-7 सालों में दो नए उद्योग शुरू हो गए हैं। शराब माफिया और बालू माफिया। आज से 5-7 वर्ष पहले इतने बड़े पैमाने पर ये नहीं थे, जितने कि आज हो गए हैं। बिहार में आज ये दोनों उद्योग बढ़िया से फलफूल रहे हैं।

बिहार में आज लाखों करोड़ों रुपए की शराब और बालू की लूट हो रही है और इसमें नीचे से ऊपर तक लोग मिले हुए हैं। शराबबंदी के नाम पर शराब की दुकान बंद है, लेकिन शराब की घर-घर होम डिलीवरी हो रही है। यही स्थिति बालू की है जो जितना ताकतवर है, वो वहां से बालू उठा रहा है,

आज कोई इसको रोकने वाला नहीं है। बालू से भरी ट्रक 1 हजार से 15 सौ की संख्या में NH 19 पर खड़ी रहती है जिसे पैसा देकर पास करवाया जाता है। मैंने ऐसा सुना है कि 1 ट्रक पर 15 हजार तक का घूस दिया जाता है।

आज बालू और शराब के नाम पर करोड़ों रुपए की लूट हो रही है। बिहार सरकार भी इसको रोक नहीं रही है। सरकार का इसमें हस्तक्षेप नहीं करना इस बात को दर्शाता है कि सरकार भी ऐसी घटना में खुल कर शामिल है।

Related posts

स्मार्ट क्लास का प्रमुख ने किया उद्घाटन

Bihar Now

New Pokies Online Win

Bihar Now

“फूलपुर से नीतीश का चुनाव लड़ने का प्रचार विपक्षीगठबंधन को भ्रमित करने की योजना का हिस्सा”

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो