Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़बिहारब्रेकिंग न्यूज़रमतोराजनीतिराष्ट्रीय

नेपाल में भारी बारिश से भूस्खलन,15 दिनों से लगभग ठप कई सड़क मार्ग…

नेपाल में बाढ़ और बारिश का विनाश लीला जारी। लगातर हो रहे मुशाला धार बारिश से भूषखल भी खूब हो रहा है।जिसके कारण कई सड़के टूट गई है। पुल सैलाब में बह गए है। लगातार जगह जगह हो रहे भूस्खलन से सड़क मार्ग 15 दिनों से ठप है। जिसके वजह से पहाड़ी क्षेत्रों में समानो की काफी किल्लत हो गई है। सामान की कमी होने के कारण महंगाई आसमान को छू रही हैं।

सबसे ज्यादा महंगाई की मार रोजमर्रे की सम्मानो पर पड़ा है। खाद्दान्न, चावल ,दाल , आटा एलपीजी गैस, पेट्रोलियम , सहित अन्य रोजमर्रा के समानो की भारी कमी हो गई हैं।

नेपाल का लाइफ लाइन कहे जाने वाला कालीगंडकी कॉरिडोर में भी कई जगह भूस्खलन हुआ है। मउआ खोला पुल बाढ़ के सैलाब नही झेल सका और पुल सहित काली गंडकी नदी में समाहित हो गया । इससे नेपाल का उत्तर और पश्चिम क्षेत्रो में संपर्क टूट गया है। आवागमन से लगातार आफत की बाधित होने के वजह से कोई भी समान प्रभावित जगहों पर नही पहुँच पा रहा है। पिछले 15 दिनों से गाड़ियों की लंबी लाइन लगी हैं।
नेपाल सरकार के द्वारा सड़क मार्ग खोलने का कार्य युद्ध स्तर पर जारी है। हालांकि रुक रुक कर भूस्खलन होने की वजह से सड़क मार्ग पर आवागमन पूर्व की भांति बहाल करने में परेशानी हो रही हैं।
नेपाल में रुक रुक कर बारिश जारी हैं। पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश होने से भूस्खलन ज्यादा हो रहे है।

विवेक कुमार, बिहार नाउ

Related posts

मधेपुरा में बड़ा हादसा, डीएवी स्कूल की छत की रेलिंग गिरने से आधे दर्जन बच्चे घायल, दो की हालत नाज़ुक…

Bihar Now

मुजफ्फरपुर में पुलिस और अपराधी के बीच मुठभेड़, कुख्यात कमरूद्दीन उर्फ मकरा को लगी गोली,अन्य साथी फरार…

Bihar Now

बिहार में अभी तक कोरोना के कुल 24 मामले, 2 कोरोना मरीज के ठीक होने की सूचना…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो