Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़बिहारब्रेकिंग न्यूज़रमतोराजनीतिराष्ट्रीय

नेपाल में भारी बारिश से भूस्खलन,15 दिनों से लगभग ठप कई सड़क मार्ग…

नेपाल में बाढ़ और बारिश का विनाश लीला जारी। लगातर हो रहे मुशाला धार बारिश से भूषखल भी खूब हो रहा है।जिसके कारण कई सड़के टूट गई है। पुल सैलाब में बह गए है। लगातार जगह जगह हो रहे भूस्खलन से सड़क मार्ग 15 दिनों से ठप है। जिसके वजह से पहाड़ी क्षेत्रों में समानो की काफी किल्लत हो गई है। सामान की कमी होने के कारण महंगाई आसमान को छू रही हैं।

सबसे ज्यादा महंगाई की मार रोजमर्रे की सम्मानो पर पड़ा है। खाद्दान्न, चावल ,दाल , आटा एलपीजी गैस, पेट्रोलियम , सहित अन्य रोजमर्रा के समानो की भारी कमी हो गई हैं।

नेपाल का लाइफ लाइन कहे जाने वाला कालीगंडकी कॉरिडोर में भी कई जगह भूस्खलन हुआ है। मउआ खोला पुल बाढ़ के सैलाब नही झेल सका और पुल सहित काली गंडकी नदी में समाहित हो गया । इससे नेपाल का उत्तर और पश्चिम क्षेत्रो में संपर्क टूट गया है। आवागमन से लगातार आफत की बाधित होने के वजह से कोई भी समान प्रभावित जगहों पर नही पहुँच पा रहा है। पिछले 15 दिनों से गाड़ियों की लंबी लाइन लगी हैं।
नेपाल सरकार के द्वारा सड़क मार्ग खोलने का कार्य युद्ध स्तर पर जारी है। हालांकि रुक रुक कर भूस्खलन होने की वजह से सड़क मार्ग पर आवागमन पूर्व की भांति बहाल करने में परेशानी हो रही हैं।
नेपाल में रुक रुक कर बारिश जारी हैं। पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश होने से भूस्खलन ज्यादा हो रहे है।

विवेक कुमार, बिहार नाउ

Related posts

मंदिर-मस्जिद के नाम पर लड़ाने वालों का इस चुनाव में सफाया तयः मुकेश सहनी

Bihar Now

एक बार फिर खुलेआम उड़ी कानून की धज्जियां,स्कूल प्रांगण में सांस्कृतिक कार्यक्रम के नाम पर हुआ अश्लील डांस, मूकदर्शक बनी रही पुलिस…

Bihar Now

‘आखिरी 24 घंटे हैं’… पप्पू यादव को फिर मिली जान से मारने की धमकी…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो