Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यटॉप न्यूज़दिल्लीबिहारब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्ररमतोराजनीतिराष्ट्रीय

मंदिर-मस्जिद के नाम पर लड़ाने वालों का इस चुनाव में सफाया तयः मुकेश सहनी

पटना, 12 अप्रैल। विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के प्रमुख और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी आज मोकामा के घोसवरी पहुँचे और बाबा चौहरमल मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया। उन्होंने कहा कि उनकी इच्छा बहुत दिनों से यहां आने की थी, लेकिन दुर्भाग्यवश वह नहीं पहुंच सके। जब इस बार मेला समिति का आमंत्रण मिला तो आज यहां पहुंच गए। उन्होंने कहा कि यह सौभाग्य है कि यहां आकर आशीर्वाद लिया।

 

उन्होंने एक संस्मरण सुनाते हुए कहा कि पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय रामविलास पासवान ने मुझे यहां चलने की बात कही थी, लेकिन मैं आ नहीं सका था। उन्होंने जोर देकर कहा कि बाबा चौहरमल का आशीर्वाद मिल जाए तो हमारी नैया पार हो जाए।

 

वीआईपी के संस्थापक मुकेश सहनी ने कहा कि बाबा चौहरमल नैतिकता, मानवता, त्याग और शक्ति के प्रतीक थे। जब भी मान-सम्मान की रक्षा की बात आती है तो चौहरमल बाबा पीछे नहीं हटे। वे सामुदायिक सौहार्द के भी प्रतीक थे। उन्होंने कहा कि आज हमें बाबा चौहरमल के आदर्शों पर चलने की जरूरत है। आज भी मंदिर-मस्जिद के नाम पर समाज में लड़ाने की कोशिश की जाती है। लेकिन, हम सभी को मिलजुल कर रहने की जरूरत है।

 

उन्होंने दावा किया कि अगले चुनाव में मंदिर-मस्जिद के नाम पर राजनीति करने वालों का सफाया तय है।

Related posts

बेगूसराय में बड़ा हादसा, नहाने के दौरान गंडक नदी में डूबने से 5 की मौत, 4 लड़के निकल गए बाहर …

Bihar Now

तेजस्वी यादव पर “PK” का तंज, जीरो MP वाली पार्टी RJD चली है PM बनवाने..

Bihar Now

Breaking : बिहार में भूकंप के झटके, पटना समेत कई जिलों में भूकंप, भूकंप का केंद्र था नेपाल …

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो