Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

पटना के पुराने म्यूजियम में लगी आग, अंदर काम कर रहे मजदूरों को निकाला गया बाहर, काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू…

पटना के कोतवाली थाना क्षेत्र के निर्माणाधीन म्यूजियम में भीषण आग लगी है। चारों तरफ धुआं भर गया है। इस वजह से अग्निशमन विभाग के कर्मियों को भी आग पर काबू पाने में मुश्किल आ रही है। मौके पर दमकल की 5 बड़ी गाड़ियां पहुंच चुकी है।

संरक्षित सामानों को भारी नुकसान पहुंचा है। अंदर ढेर सारी लकड़ी रखी गई थी। फाइवर के सामान भी रखे थे। अंदर में 12 से 13 मजदूर मौजूद थे। धुआं भरने के बाद मजदूर एक-एक कर के बाहर निकलना शुरू कर दिए हैं। आग पर काबू पाने की कोशिश जारी है।

म्यूजियम के अंदर गंगा गैलरी को नुकसान पहुंचा है। वहीं, आईजी सुनील कुमार ने बताया कि आग कंट्रोल में है। जहां आग लगी थी, वहां तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है। बिल्डिंग अंडर कंस्ट्रक्शन है। मूर्तियों की वजह से कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है।

Related posts

Breaking : भूमि विवाद में दिनदहाड़े दवा व्यवसाई को मार दी गोली, पूर्वी चंपारण का है मामला…

Bihar Now

RJD को एक और बड़ा झटका, रघुवंश प्रसाद सिंह का आरजेडी से इस्तीफा…

Bihar Now

गया में बड़ा हादसा, सेना का माइक्रो प्लेन हुआ क्रैश, बाल-बाल बची दो पायलट की जान…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो