Bihar Now
ब्रेकिंग न्यूज़
Headlinesअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़फोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

पटना के मोकामा में फिर फायरिंग, इलाके में दहशत… जिसको मदद करने पहुंचे, उसके घर पर फायरिंग… आमने-सामने अनंत सिंह और सोनू-मोनू गैंग ?…

बड़ी खबर पटना के मोकामा से, जहां फिर गोलियों की तड़तड़ाहट से पूरा इलाका दहल उठा है… जानकारी के मुताबिक, बाहुबली व पूर्व विधायक अनंत सिंह जिस शख्स के बचाव में उतरे थे, अब उसके घर पर फायरिंग हुई है .. हालांकि बिहार नाउ गोली चलने की पुष्टि नहीं करता है …

मिल रही जानकारी के मुताबिक, अनंत सिंह से अदालत करने वाले सोनू-मोनू गैंग पर अनंत सिंह पर फायरिंग करने के आरोप लगे हैं, वहीं सोनू-मोनू इस आरोप को बेबुनियाद बताते हुए खुद अनंत सिंह पर ही आरोप लगा रहा है…

मोकामा में बाहुबली अनंत सिंह और गैंगस्टर्स सोनू-मोनू की बीच अदावत बढ़ती जा रही है। पूर्व विधायक जलालपुर के नौरंगा गांव में जिस व्यक्ति मुकेश की मदद करने पहुंचे थे। उसके घर पर शुक्रवार की सुबह 5.30 बजे पांच राउंड पिस्टल से फायरिंग की गई है।

मुकेश के घर पर फायरिंग सीधे अनंत सिंह को चुनौती माना जा रहा है। दरअसल, बुधवार शाम मुकेश सिंह के घर का ताला खुलवाने पूर्व विधायक नौरंगा गांव पहुंचे थे। जिसके बाद करीब 100 राउंड फायरिंग हुई थी।

पंचमहला थाना अध्यक्ष प्रहलाद कुमार झा ने मौके पर पहुंचकर जांच की। हालांकि उन्होंने फायरिंग की घटना से इनकार किया, लेकिन मौके से खोखे बरामद होने की पुष्टि की है। फायरिंग के बाद मुकेश के घर पर गार्ड की तैनाती कर दी गई है। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही अपराधियों को पकड़ लिया जाएगा।

बता दें कि बुधवार शाम पूर्व विधायक और बाहुबली नेता अनंत सिंह अपने समर्थकों के साथ नौरंगा गांव पहुंचे थे। वहां गैंगस्टर सोनू-मोनू और अनंत समर्थकों के बीच फायरिंग हुई थी। इस दौरान 100 राउंड फायरिंग होने की बात कही जा रही थी।

Related posts

बिहार बंद का दिखने लगा व्यापक असर

Bihar Now

हाईकोर्ट के आदेश पर पुलिस कस्टडी में कुलपति शशिनाथ झा, हाजिर नहीं होने को लेकर हाईकोर्ट ने दिया आदेश…

Bihar Now

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो