Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़फोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राष्ट्रीय

पटना में जिस रास्ते से गुजर रहे थे ADG (लॉ एंड ऑर्डर), वहीं अचानक शुरू हो गई अंधाधुंध फायरिंग … मच गई अफरातफरी, “सु”शासन पर सवाल ?…

पटना से बड़ी खबर सामने आ रही है। हड़ताली मोड़ के पास शनिवार की शाम करीब 6 बजे अपराधियों ने कई राउंड फायरिंग की। इस दौरान एडीजी लॉ एंड ऑर्डर पंकज दाराद उसी रास्ते से गुजर रहे थे। गोलियां चलते देख एडीजी के बॉडीगार्ड ने भी की जवाबी फायरिंग। जिसके बाद बदमाश वहां से फरार हो गए। इस घटना के बाद के इलाके में अफरातफरी मच गई है।

वहीं एडीजी लॉ एंड ऑर्डर ने पटना पुलिस के बड़े अधिकारियों को सूचना दी है। जिसके बाद पुलिस बल मौके पर पहुंचा है, और मामले की जांच शुरू कर दी है। हालांकि गाड़ी से आए हमलावर कौन थे। इसकी पहचान अभी तक नही हो सकी है।

बताया जा रहा है कि पटना के हड़ताली मोड मोहनी चौराहा के बीच बोरिंग रोड पर बिना नंबर के स्कॉर्पियो ने पहले बोलेरो में टक्कर मारी है। जिसके बाद दोनों गाड़ियों के चालकों को बीच बहस शुरू हो गई।

इसी दौरान स्कॉपियो सवार ने पिस्टल निकाल कर कई राउंड फायरिंग कर दी। गोलियों की आवाज से इलाके में हड़कंप मच गया। सरेआम अंधाधुंध फायरिंग की घटना से लोग भी सकते में है। वहीं पुलिस का कार्य प्रणाली भी सवालों को घेरे में हैं।

 

Related posts

मुजफ्फरपुर में प्रेम प्रसंग में मर्डर, युवक को पहले कॉल करके बुलाया और फिर कर दी हत्या

Bihar Now

सीएम नीतीश कुमार ने जनसभा को किया संबोधित, कहा – हमलोग काम करते हैं और सेवा करते रहेंगे, अनाप सनाप बोलने वालों पर कुछ नहीं बोलना…

Bihar Now

बिहार के मुख्य सचिव एयर एंबुलेंस से भेजे गए दिल्ली, सर में चोट लगने से है इंजूरी…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो