Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

पटना में रेप पीड़िता की मौत पर बवाल, PMCH पर लापरवाही, Congress का हल्ला-बोल…

बिहार के मुजफ्फरपुर में नौ वर्षीय दलित बच्ची के साथ बलात्कार के बाद मौत मामले में सियासी घमासान शुरू हो गया है. बच्ची से दुष्कर्म और मौत मामले में यूथ कांग्रेस ने आज नीतीश कुमार सरकार के खिलाफ पटना में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया.

यूथ कांग्रेस ने सोमवार को सदाकत आश्रम से अपना प्रदर्शन शुरू किया, जिसमें सैंकड़ों कार्यकर्ताओं हिस्सा लिया. कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नीतीश कुमार और स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और पीड़ित परिवार के लिए न्याय की मांग की.

दरअसल, मुजफ्फरपुर में बलात्कार के बाद जीवन के लिए संघर्ष कर रही एक मासूम बच्ची की रविवार को एक सरकारी अस्पताल में मौत हो गई. एक अधिकारी ने बताया कि नाबालिग के साथ 26 मई को मुजफ्फरपुर स्थित उसके गांव में बलात्कार किया गया था और उसे शनिवार को गंभीर हालत में पटना मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (PMCH) लाया गया था.

वहीं, रविवार को कांग्रेस प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने आरोप लगाया कि पीएमसीएच रेफर की गई बलात्कार पीड़िता को शनिवार को कथित तौर पर अस्पताल में बिस्तर उपलब्ध न होने के कारण कई घंटों तक एम्बुलेंस में इंतजार करना पड़ा.

उन्होंने दावा किया कि घटना का कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिससे सरकार और अस्पताल प्रशासन की असंवेदनशीलता उजागर हो गई है.

पुलिस ने बताया कि आरोपी ने नाबालिग लड़की को उसकी मौसी के घर के पास चॉकलेट खिलाने के बहाने बहला-फुसलाकर मक्का के खेत में ले गया और वहां उसके साथ दुष्कर्म किया.

एक पुलिस अधिकारी ने रविवार को बताया कि लड़की की आज सुबह मौत हो गई. आरोपी ने उसका गला और सीना बेरहमी से काटा दिया था. उसने (आरोपी) गला रेतकर उसे मारने की भी कोशिश की थी. उसकी वोकल कॉर्ड क्षतिग्रस्त हो गई थी और वह बोल नहीं पा रही थी. आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है.

Related posts

CoronaWarriors को सेना का ग्रैंड सैल्यूट, Patna में हो रही आसमान से फूलों की बारिश…

Bihar Now

RJD विधायक का अनोखा अंदाज, BP मशीन व आला लेकर पहुंचे विधानसभा.. सीएम पर कसा तंज…

Bihar Now

नीतीश कुमार की सुरक्षा में बड़ी चूक, सुरक्षा घेरा तोड़कर अचानक घुस गया बाइक सवार …

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो