Bihar Now
BREAKING NEWS
अंतरराष्ट्रीयअन्यटॉप न्यूज़बिहारराजनीतिराष्ट्रीय

पदयात्रा पूरी हो जाए बिहार में नेताओं की दुकानदारी हो जाएगी बंद: प्रशांत किशोर…

पटना: बिहार में अपने सत्ता के मोह को सच करने के लिए जनता को बरगलाने वाले नेताओं से आगाह कर रहे जन सुराज पदयात्रा के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने बड़ी बात कही। प्रशांत किशोर ने कहा कि पिछले 32 सालों से लालू यादव का डर दिखाकर भाजपा वोट लेती रही और भाजपा का डर दिखाकर लालू वोट लेते रहे हैं।

अगर यह जन सुराज अभियान अपने इस स्तर पर रहा तो यह जाति-धर्म की स्थिति खत्म हो जाएगी। आज जो भी इस तरीके के काम कर रहे हैं उनकी दुकानदारी बंद होने वाली है। जब दुकानदारी बंद हो जाएगी तो स्वभाविक है कि लोग घबराएंगे और जब लोग घबराएंगे तो तीखी टिप्पणी करेंगे। नीतीश कुमार की उम्र हो गई है और राजनीतिक तौर पर आज वो अलग पड़ गए हैं।

प्रशांत किशोर ने कहा कि मैं कोई विधायक नहीं हूं, न मंत्री-अफसर हूं और न ही ठेकेदार हूं। हर रोज 50 से 100 लोगों के साथ गांव-गांव पैदल घूम रहा हूं। मैं न कोई भीड़ करता हूं न ही कोई रैली करता हूं। अगर इस पदयात्रा की कोई ताकत ही नहीं है तो नेताओं को टिप्पणी करने की जरूरत ही क्या है ?

आज जो इसका विरोध कर रहे हैं उनको पता है कि जमीन में इसकी ताकत कितनी है। अगर यह पदयात्रा ऐसे ही चलता रहा तो आप देखेंगे जन बल के आगे कोई ताकत नहीं टिकेगा।

Related posts

पटना में दिनदहाड़े लाखों की लूट, सवालों के घेरे में पुलिस की मुस्तैदी !

Bihar Now

बिहार में सियासी खेला शुरू !… AIMIM के 5 विधायकों में से 4 विधायकों ने थामा RJD का दामन… RJD बनी बिहार की सबसे बड़ी पार्टी…

Bihar Now

फाइलेरिया उन्मूलन- जिले के 309 पंचायतों में चलाया जाएगा सर्वजन दवा कार्यक्रम…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो