Bihar Now
ब्रेकिंग न्यूज़
Headlinesजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

पीएम मोदी के कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम, शहर में यातायात के तैयार किए गए रूट चार्ट…

बेतिया : देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बेतिया में विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे. इस दौरान पीएम मोदी के आगमन से पहले पूरी तैयारी कर ली गई है. पूरे शहर में पुलिस बल तैनात किए गए हैं. सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं ताकि पीएम मोदी के कार्यक्रम में किसी प्रकार की कोई परेशानी ना हो. वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम को लेकर प्रशासन ने शहर में यातायात का रूट चार्ट भी तैयार किया है।

बेतिया में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम कों प्रशासन ने शहर में यातायात का रूट चार्ट जारी किया हैं. बेतिया सर्किट हाउस से बरवत सेना की तरफ जाने वाली सड़क आज पूर्णता बंद रहेगा. मीना बाजार, सब्जी मंडी हरीवाटिका, बाजार समिति वन चेक पोस्ट के बाजार पूर्णता बंद रहेंगे.

बस स्टैंड से खुलने वाली अरेराज की तरफ जाने वाली बस नानोसती की ओर से जाएगी.
बानूछापर रेलवे क्रॉसिंग से सभी गाड़ियों का प्रवेश शहर में वर्जित रहेगा. शहर में ट्रक मालवाहक वाहन का प्रवेश आज पूर्णतः बन्द रहेगा. आपातकालीन वाहनों एंबुलेंस फायर ब्रिगेड के परिचालन पर कोई रोक नहीं रहेगी।

पीएम मोदी के कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. लगातार एक-एक वाहनों की जांच की जा रही है. पूरे शहर में बैरिकेडिंग की गई है. जो भी छोटे-मोटे वाहन गुजर रहे हैं. उनसे वहां पास मांगा जा रहा है. पीएम मोदी के कार्यक्रम को लेकर प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद है.

बिना पास के किसी को भी वाहन चलाने की अनुमति नहीं है. प्रशासन के द्वारा जो रूट चार्ट तैयार किया गया है उस रूट चार्ट में पर्याप्त पुलिस बल तैनात किए गए हैं. ताकि सुरक्षा को लेकर किसी प्रकार की कोई चूक ना हो।

Related posts

कोरोना से उत्पन्न हालात पर सीएम नीतीश कुमार की पैनी नजर, दे रहे हैं कई आवश्यकतानुसार निर्देश – अनुपम कुमार

Bihar Now

“फूलपुर से नीतीश का चुनाव लड़ने का प्रचार विपक्षीगठबंधन को भ्रमित करने की योजना का हिस्सा”

Bihar Now

टेरर फंडिंग मामले में NIA का बड़ा एक्शन, आरोपी आनंद पासवान को किया गिरफ्तार…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो