Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधटॉप न्यूज़बिहारराष्ट्रीय

पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 2 किलो हीरोइन के साथ एक तस्कर गिरफ्तार…

शराबबंदी के बाद युवाओं में फैल रहा हीरोइन और स्मैक का नशा पर पटना पुलिस लगातार अंकुश लगाने के लिए छापेमारी करती है .. आज इसी क्रम में जक्कनपुर थाना को बड़ी सफलता हाथ लगी, जहां भारी मात्रा में लगभग 2 किलो हिरोइन के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया ।

वही जक्कनपुर थाना में पत्रकारों से बात करते हुए सिटी एसपी जितेंद्र कुमार ने कहा कि गुप्त सूचना के आधार पर जक्कनपुर थाना के पोस्टल पार्क के रोड नंबर 3 से एक हीरोइन तस्कर को भारी मात्रा में हीरोइन के साथ गिरफ्तार किया गया। आपको बता दें कि गिरफ्तार अपराधी का नाम सुदामा कुमार है जो कि गोपालपुर थाना का रहने वाला बताया जा रहा है।

बता दें कि गिरफ्तार अपराधी के पास से छोटे-छोटे पुरिया में लिपटा हुआ ब्राउन शुगर और हीरोइन बरामद किया गया । वहीं पैकिंग करने का सामान भी अपराधी के पास से बरामद किया गया

पत्रकारों से बात करते हुए सिटी एसपी जितेंद्र कुमार ने कहा कि ब्राउन शुगर और हीरोइन के सप्लाई में पिछले बार जक्कनपुर थाना अंतर्गत राधा उर्फ भाभी जी गैंग का उद्भेदन किया गया था । और आज जो व्यक्ति गिरफ्तार किया गया है उसका कनेक्शन भी भाभी जी गैंग से रहा है।

वही सिटी एसपी ईस्ट जितेंद्र कुमार ने कहा कि पुलिस पूरी तरह से जांच कर रही है कि गिरफ्तार व्यक्ति नशे का सामान कहां से लाता था। और कहां-कहां इसकी बिक्री की जाती थी। इस धंधे में और कौन-कौन लोग संदीप है सभी मामलों पर पूरी जांच कर रही है ।

नीलेश, पटना

 

Related posts

राजद्रोह का आरोपी शरजील इमाम जहानाबाद से गिरफ्तार,असम पर दिया था भड़काऊ भाषण..

Bihar Now

मोबाइल सर्विलांस के आधार पर लूट कांड का उद्भेदन, मुख्य आरोपी सहित दो गिरफ्तार…

Bihar Now

डूब गया बिहार का दूसरा सबसे बड़ा अस्पताल !… मरीज बेहाल, निगम बदहाल, “सरकार” पर सवाल, कौन जिम्मेवार ?…

Bihar Now