Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़फोटो-गैलरीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

पुलिस पर पैसा लेकर आरोपियों को छोड़ने का ग्रामीणों ने लगाया आरोप, विरोध में सड़क जाम…

बेगूसराय में एक बार फिर ग्रामीणों के द्वारा पुलिस पर गंभीर आरोप लगाया गया है एवं ग्रामीणों ने पुलिस के विरोध में सड़क जाम कर हंगामा करना शुरू कर दिया है । मामला बलिया थाना क्षेत्र के मिर्जापुर चौक की है ।

बताया जा रहा है कि तकरीबन 1 माह पूर्व मिर्जापुर निवासी तुल्ली महतो हुसैना दियारा गया था जहां उसने शराब के नशे में ग्रामीणों के साथ गाली गलौज की थी। ग्रामीणों के साथ गाली गलौज करने के बाद हुसैना दियारा का ही एक युवक राजेश कुमार ने इस बात का विरोध किया था जिसके बाद तुल्ली महतो एवं उसके साथी के द्वारा राजेश कुमार के साथ मारपीट की गई। कुछ दिन बाद फिर जब राजेश कुमार मिर्जापुर चौक नाश्ता करने के लिए पहुंचा था इसी दौरान तुल्ली महतो एवं उसके साथियों के द्वारा दोबारा राजेश कुमार की पिटाई की गई और इस संबंध में राजेश कुमार एवं उसके भाई देवदत्त कुमार ने आरोपी तुल्ली महतो के संबंध में बलिया थाने में लिखित शिकायत की थी ।

ग्रामीणों का आरोप है कि आज बलिया थाने की पुलिस तुल्ली महतो को गिरफ्तार करने के लिए पहुंची और उसने तुल्ली महतो सहित उसके दो अन्य साथियों को भी गिरफ्तार कर लिया लेकिन पैसे लेकर फिर आरोपियों को छोड़ दिया गया । इसी बात को लेकर हुसैनी दियारा के ग्रामीणों ने पुलिस टीम का घेराव किया एवं सड़क जाम कर दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए बलिया के डीएसपी अंजनी कुमार सिंह भी मौके पर पहुंचे जहां ग्रामीणों ने उनका भी घेराव किया है। ग्रामीणों की मांग है की पुलिस तुल्ली महतो एवं उसके सभी साथियों को गिरफ्तार करे तभी जाम को हटाया जाएगा। फिलहाल ग्रामीण अभी भी हंगामा कर रहे हैं।

धनंजय झा बिहार नाउ बेगूसराय

Related posts

पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, पुलिस के हत्थे चढ़ा इनामी अपराधी बम-बम महतो…

Bihar Now

BJP के पूर्व विधायक व मंत्री का विवादस्पद बयान… “जब नाम अलीनगर है, तो लगाइये जय श्री राम का नारा” …

Bihar Now

चीनी सैनिकों के साथ मुठभेड़ में बिहार का लाल शहीद,दो बच्चों के सर से उठ गया पिता का साया…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो