Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीबिहारब्रेकिंग न्यूज़रमतोराजनीतिराष्ट्रीय

भारत नेपाल सीमा पर बढ़ा तनाव, नेपाली APF और भारतीय ग्रामीणों के बीच झड़प, नेपाल की ओर से हुई थी फायरिंग…

मोतिहारी से सटे भारत नेपाल सीमा के खरसलवा सीमा पर नेपाली एपीएफ व भारतीय ग्रामीणों के बीच झड़प हो गई। फिर क्या था नेपाली एपीएफ के जवान हवाई फायरिंग शुरू कर दी। जिसके नतीजा हुआ कि सीमा पर दोनों तरफ से काफी लोग जमा हो गए।

फ़ायरिंग को ले कर दोनों तरफ से तनाव बढ़ गया। सिमा पर बढ़े तनातनी की सूचना पर पहुंची बैधनाथपुर भंगहा कैम्प, खरसलवा, जमुनिया कैम्प के एसएसबी सिकरहना एसडीओ डीएसपी, झरौखर थाना पुलिस के जवानो ने ग्रामीणों व नेपाल के जवानों से वार्ता के बाद मामला शांत कराया।घटना के बारे में जानकारी देते बैधनाथपुर भंगहा कैम्प के इंस्पेक्टर मिलिंद बहुगुणा ने बताया कि खरसलवा के रविन्द्र प्रसाद कुशवाहा की 50 वर्षीय पत्नी सीमा देवी घास काटने नेपाल सीमा के पार चली गयी थी।जिसे देख नेपाली एपीएफ के जवानों द्वारा मना कर वापस जाने के लिए कहा गया।

जब महिला वापस नहीं हुई तो महिला साथ बल प्रयोग किया गया।जिसे देख कुछ भारतीय ग्रामीण भी जुट गए और नेपाली जवानों से झड़प हो गई।उक्त महिला द्वारा भी अपने बचाव में घास काटने वाली हसुआ से नेपाली जवान के हाथ पर वार कर दिया।जिससे तिलमिला कर जवान ने हवाई फायरिंग कर दिया।जिसके बाद सीमा पर आफरा तफरी मच गई। उन्होंने बताया कि समय रहते जवानों द्वारा सीमावर्ती इलाकों के ग्रामीणों को समझा बुझाकर मामला शांत कराया गया।इधर घायल महिला का इलाज घोड़ासहन अस्पताल में चल रहा है।

विवेक कुमार, बिहार नाउ, मोतिहारी

Related posts

Live Pokies With Bonus Free Download

Bihar Now

सहरसा के एक झील में मिला अज्ञात युवक का शव, शव के पास बिना नंबर की बाइक बरामद, इलाके में सनसनी…

Bihar Now

समस्तीपुर में गैंगरेप, रेप के बाद हत्या की कोशिश !… ज़िन्दगी और मौत से जूझ रही पीड़िता, जांच में जुटी पुलिस…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो