Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़बिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

पुलिस विभाग के बाद अब छपरा कोर्ट में कोरोना की एंट्री…

बिहार में कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। सूबे के सभी जिलों में इस खतरनाक वायरस का संक्रमण देखने को मिल रहा है। इस बीच छपरा कोर्ट में भी अब कोरोना वायरस की एंट्री हो गई है। जानकारी के मुताबिक, छपरा व्यवहार न्यायालय के कोर्ट मैनेजर समेत सरकारी कार्यालय के आधा दर्जन कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। इसी के साथ अब जिले में कोरोना मरीजों की संख्या 274 तक पहुंच चुकी है।

छपरा व्यवहार न्यायालय के कोर्ट मैनेजर की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद डिस्ट्रिक्ट और सेशंस जज कृष्ण कांत त्रिपाठी ने पटना हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल के माध्यम से एक पत्र भेजा है। पटना हाईकोर्ट के निरीक्षी न्यायाधीश को भेजे गए पत्र में उनसे आग्रह किया है कि छपरा व्यवहार न्यायालय के कोर्ट मैनेजर कोरोना संक्रमित हैं। जिसके कारण कोर्ट परिसर को सेनेटाइज कराना है। इसलिए 6 जुलाई से 8 जुलाई तक फिजिकल कोर्ट बंद करने और वर्चुअल कोर्ट चलाने की अनुमति दी जाए।

स्ट्क्ट और सेशंस जज ने कहा कि इस कदम से तीन दिनों में पूरे कोर्ट परिसर में सेनेटाइजेशन का काम पूरा कर लिया जाए। इसकी सूचना जिला जज ने सभी न्यायिक पदाधिकारी और विधिमंडल को भेज दिया है। जिससे किसी प्रकार की कोई कठिनाई का सामना नहीं करना पड़े। वहीं, छपरा में 6 नए कोरोना संक्रमित मरीजों में एक छपरा के कोर्ट मैनेजर हैं और पांच अन्य मरीज एक सरकारी कार्यालय के कर्मचारी हैं।

जिले में अब तक कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या 274 हो चुकी है, 6 लोगों की मौत इस महामारी से हुई है। फिलहाल स्वास्थ्य विभाग की ओर से 200 मरीजों के स्वस्थ होने पर उन्हें घर भेज दिया गया है। करीब 65 मरीजों का इलाज छपरा सदर अस्पताल में चल रहा है।वहीं बिहार में कोरोना संक्रमण से अब तक 90 लोगों की मौत हो चुकी है। रविवार तक प्रदेश में कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 11,860 पहुंच गई।

राजेश कुमार, बिहार नाउ,छपरा

Related posts

Online Casino Free Spins No Deposit Nz Sites

Bihar Now

टमाटर

Bihar Now

मोतिहारी में पुलिस-डकैतों के बीच मुठभेड़, एनकाउंटर में 2 डकैत ढेर, 3 पुलिसकर्मी घायल…

Bihar Now