Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

पूर्णिया में ज्वेलरी शॉप से 20 करोड़ की लूट, दिनदहाड़े डकैती से मचा हड़कंप, मौके से फरार हुए अपराधी…

पूर्णिया में तनिष्क ज्वेलर्स शोरूम में डकैती की घटना को अंजाम दिया गया. करीब आधा दर्जन की संख्या में आए बदमाशों दिनदहाड़े ही शोरूम में घुसे और लूटपाट करके फरार हो गए. रेणु उद्यान के पास स्थित तनिष्क शो रूम में हुई घटना ने पुलिस के भी होश उड़ा दिए हैं.

पुलिस महकमे और कारोबारियों में इस घटना से हड़कंप है. पुलिस नाकेबंदी करके अपराधियों को पकड़ने की कोशिश में लगी है.

मिली जानकारी के अनुसार, पूर्णिया के तनिष्क ज्वेलरी शोरूम में हथियार के बल पर चार अपराधियों ने करोड़ों की लूट की घटना को अंजाम दिया है. घटना शुक्रवार को दिन के 12 बजे की बताई जा रही है. घटना को अंजाम देने के बाद सभी चारो अपराधी बाइक से फोर्ड कंपनी की ओर भाग गए.

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, भागने के क्रम में बाइक सवार एक अपराधी का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क पर गिर गया.आनन-फानन में अपराधी वहां से भाग गया. भागने के क्रम में उसका पिस्टल सड़क पर गिर गया जिसे एक टोटो चालक ने उठा लिया और वह भी भाग गया.

कम उम्र के लड़कों ने की है लूटपाट
वहीं घटना की सूचना पर जिले के एसपी उपेंद्र नाथ वर्मा सहित कई वरीय पुलिस अधिकारी पहुंचे और घटना का जायजा लिया. मौके पर एफएसएल की टीम भी पहुंची है….

वहीं शोरूम में लगे सीसीटीवी कैमरा को खंगाला जा रहा है. बताया जा रहा है घटना को अंजाम देने वाले सभी अपराधियों की उम्र 20 से 25 वर्ष के बीच है.

इधर इस लूटपाट का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है. जिसमें पूरी घटना कैद हुई है. फुटेज में साफ दिखता है कि ये बदमाश शोरूम के कर्मियों को हथियार का भय दिखाकर किनारे खड़े करवाते हैं और ज्वेलरी लूटपाट के बाद ये बाहर भाग जाते हैं. एक बदमाश के हाथ में थैला दिखता है जिसमें लूट का सामान भरकर ये फरार हुए हैं.

Related posts

आरोग्य दिवस से परिवार नियोजन कार्यक्रम को गति, गर्भनिरोधक साधनों पर परामर्श…

Bihar Now

महज चंद घंटों में ही सुशील मोदी को ट्वीट क्यों करना पड़ा डिलीट !

Bihar Now

पटना में BPSC अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज, परीक्षा में नॉर्मलाइजेशन के विरोध में कर रहे थे प्रदर्शन…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो